डोनबास से निकाले गए लगभग 17 हजार से अधिक लोग

डोनेट्स्क और लुहांस्क पीपुल्स रिपब्लिक (डीपीआर और एलपीआर) तथा यूक्रेन के खतरनाक क्षेत्रों से पिछले 24 घंटों में लगभग 17,000 से अधिक लोगों को रूस पहुंचाया गया है।

डोनबास से निकाले गए लगभग 17 हजार से अधिक लोग

मॉस्को,  19 मई (वार्ता/स्पूतनिक) डोनेट्स्क और लुहांस्क पीपुल्स रिपब्लिक (डीपीआर  और एलपीआर) तथा यूक्रेन के खतरनाक क्षेत्रों से पिछले 24 घंटों में लगभग  17,000 से अधिक लोगों को रूस पहुंचाया गया है। रूस के मानवीय प्रतिक्रिया समन्वय मुख्यालय का नेतृत्व करने वाले रूसी राष्ट्रीय रक्षा नियंत्रण केंद्र के प्रमुख कर्नल जनरल मिखाइल मिज़िंटसेव ने यह जानकारी दी। 

उन्होंने कहा, 'कीव में मुश्किल हालातों के बावजूद, यूक्रेनी अधिकारियों की भागीदारी के बिना, पिछले  दिनों में, डोनेट्स्क, लुहांस्क पीपुल्स रिपब्लिक और यूक्रेन के खतरनाक  क्षेत्रों से 2,004  बच्चों सहित 17,212 लोगों को रूसी संघ के क्षेत्र में  पहुंचाया गया।

उन्होंने कहा कि रूस के विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत के बाद से लगभग 228,000 बच्चों सहित 13,25,000 से अधिक लोगों को रूस पहुंचाया गया है।

उल्लेखनीय है कि डोनेट्स्क और लुहांस्क  में यूक्रेन के सैनिकों के तीव्र हमलों के जवाब में रूस ने 24 फरवरी को  यूक्रेन में एक विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत की। रूसी रक्षा मंत्रालय ने  कहा कि विशेष अभियान, जो यूक्रेनी सैन्य बुनियादी ढांचे को लक्षित करता है,  का उद्देश्य यूक्रेन को 'विसैन्यीकरण' करना है। रूस ने कहा है कि यूक्रेन  पर कब्जा करने की उसकी कोई योजना नहीं है।

हालांकि, इस अभियान के मद्देनजर पश्चिमी देशों ने रूस और बेलारूस पर प्रतिबंध लगाए हैं।