असम की जमींन पर कब्जा करने पहुंचा नागालैंड प्रशासन, स्थानीय लोगों के हंगामे पर बैरंग लौटा

असम की एक निर्माणाधीन श्मशान की जमींन को नागालैंड प्रशासन अपनी जमींन बता रहा है। इस मामले को देख स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया।

असम प्रशासन ने इस जमींन के दस्तावेज नागालैंड प्रशासन को दिखाया तो उन्होंने भी मान लिया कि यह भूमि असम की ही है। दरसल मरियानी के पास मग्रोई गांव में एक श्मशान का निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में आज नागालैंड प्रशासन का एक दल यहां पहुंचकर निर्माणाधीन श्मशान की भूमि को अपना बताने लगा। इसकी सूचना पाते ही मरियानी सीमांत मजिस्ट्रेट डॉ. विश्वजीत बोरा सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोग भी वहां जुट गए। इस दौरान नगालैंड प्रशासन ने इस भूमि को अपना बताने का भरसक प्रयास किया लेकिन असम प्रशासन द्वारा वो जमींन असम का होने का कागजात दिखाने पर नागालैंड प्रशासन कुछ नहीं बोले।  बाद में स्थानीय लोगों के गुस्से को देखते हुए नागालैंड प्रशासन चुपचाप लौट गया।