Sunday, October 13, 2024
No menu items!
spot_img
HomeपंजाबHaryana News: नफे सिंह राठी की तरह आप नेता गुरप्रीत सिंह की...

Haryana News: नफे सिंह राठी की तरह आप नेता गुरप्रीत सिंह की हुई हत्या

➡बंद रेलवे फाटक पर रोकी गाड़ी पर हत्यारों ने किया ताबड़तोड़ फायरिंग

हिंदुस्तान तहलका / नितिन गुप्ता, मुख्य संपादक

तरन तारन पंजाब के तरनतारन जिले में सरेआम आम आदमी पार्टी (आप) के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने गाड़ी का पीछा किया। जब गाड़ी  श्री गोइंदवाल साहिब के पास रेलवे फाटक बंद होने की वजह से रोकी तो हत्यारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। जान गंवाने वाले आप नेता की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी चोहला साहिब का रहने वाला था। शुक्रवार सुबह अपनी कार से सुल्तानपुर लोधी अदालत में तारीख पर जा रहा था। जब गुरप्रीत सिंह की कार फतेहाबाद रेलवे फाटक के पास पहुंची तो फाटक बंद था। इसी दौरान स्विफ्ट कार सवार हमलावर पहले से ही उसका पीछा कर रहे थे। उन्होंने गुरप्रीत सिंह पर अंधाधुंध फायरिंग की। हमले में गुरप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

इससे पहले हरियाणा के बहादुरगढ़ में इनेलो नेता नफे सिंह राठी की भी इसी तरह से हत्या की गई थी। जब उनकी बंद फाटक पर रुकी तो उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। कार सवार उनका पीछा कर रहे थे।

नेता के निकलने के बाद ही पीछे लग गए थे हमलावार

तरनतारन के एसएसपी अश्वनी कपूर ने बताया कि गुरप्रीत सिंह आज सुबह अपने घर से गोइंडवाल साहिब जाने के लिए निकले थे। वहां की कोर्ट में किसी मामले में गुरप्रीत सिंह की पेशी थी। शायद उनके जाने की जानकारी हमलावरों को पहले ही थी, इसलिए वे घर से निकलने के बाद ही गुरप्रीत सिंह के पीछे लग गए थे। गुरप्रीत सिंह अपनी कार खुद ड्राइव कर ले जा रहे थे। रास्ते में हमलावरों को उन्हें नुकसान पहुंचाने का कोई मौका नहीं मिला।

कार में सवार होकर आए थे हमलावर

जब गुरप्रीत सिंह की गाड़ी फतेहाबाद रेलवे फाटक पर पहुंची तो उन्हें फाटक बंद होने के कारण रुकना पड़ गया। इसी दौरान पहले से ही पीछे चल रहे बदमाश आगे आए। आरोपी स्विफ्ट कार में आए थे। फाटक पर उन्होंने गुरप्रीत सिंह की गाड़ी के बगल अपनी गाड़ी लगाई और उतरकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। आप  नेता को बचने का कोई मौका नहीं मिला। उन्होंने ड्राइविंग सीट पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा का करीबी

मृतक गुरप्रीत सिंह को विधानसभा हलका खडूर साहिब के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा का बेहद करीबी बताया जाता है। आप  की रैलियों और कैंपेन में इन दोनों को साथ देखा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »