विजय चौक पर पुलिस ने राहुल को लिया हिरासत में, कई कांग्रेस नेता और सांसद भी हिरासत

नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज एक बार फिर से ईडी दफ्तर पहुंची हैं।

विजय चौक पर पुलिस ने राहुल को लिया हिरासत में, कई कांग्रेस नेता और सांसद भी हिरासत

दिल्ली (हिंदुस्तान तहलका): नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज एक बार फिर से ईडी दफ्तर पहुंची हैं। सोनिया के साथ उनके बेटे राहुल और बेटी प्रियंका भी मौजूद हैं।

वहीं कांग्रेस के प्रदर्शन के मद्देनजर राजघाट के आसपास धारा 144 लगा दी गई है। सोनिया गांधी से ईडी के पूछताछ का विरोध कर रहे कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिए गए। 

हालांकि राहुल गांधी अकेले विजय चौक पर मोर्चा संभाले हुए थे।

पुलिस उन्हें भी हिरासत में लेने की कोशिश कर रही थी। लेकिन वे वहां से हट नहीं रहे हैं। भारी विरोध के चलते दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया है।

वे विजय चौक पर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान राहुल ने सभी सांसद से महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर बात की लेकिन ये (पुलिस) लोग हमें बैठने नहीं दे रहे हैं और हमें हिरासत में ले रहे हैं।

इसके अलावा कांग्रेस नेताओं और सांसदों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जिसमे रंजीत रंजन, केसी वेणुगोपाल, मनिकम टैगोर, इमरान प्रतापगढ़ी, के सुरेश और अन्य को हिरासत में लिया गया।