मिट्टी बचाओ आंदोलन में शामिल हुए प्रधानमंत्री, दिया संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण के मौके पर रविवार को 'मिट्टी बचाओ आंदोलन' में पहुंचे , जहा उन्होंने मिट्टी के स्वास्थ्य के जागरूकता बढ़ाई।

मिट्टी बचाओ आंदोलन में शामिल हुए प्रधानमंत्री, दिया संबोधन

नई दिल्ली 05 जून ,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण के मौके  पर रविवार को 'मिट्टी बचाओ आंदोलन' के माध्यम से मिट्टी के स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाई  और 'लाइफस्टाइल फॉर द एनवायरनमेंट (लाइएफ) मूवमेंट' एक  वैश्विक पहल की शुरुआत की। यह कार्यक्रम दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री ने मिट्टी बचाओ आंदोलन में सम्बोधन दिया। पीएम ने कहा कि मिट्टी बचाओ आंदोलन बहुत अहम है।

 उन्होंने कहा कि  दुनिया के लिए जलवायु परिवर्तन एक चुनौती है। हम पर्यावरण को बचने का काम कर रहे है।  पहले हमारे देश के किसान के पास इस जानकारी का अभाव था कि उसकी मिट्टी किस प्रकार की है, उसकी मिट्टी में कौन सी कमी है, कितनी कमी है। इस समस्या को दूर करने के लिए देश में किसानों को मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड देने का बहुत बड़ा अभियान चलाया गया। भारत आज बायो डायवरसिटी की जिन नीतियों पर चल रहा है उसने वन्यजीवों की संख्या में बढ़ोतरी की है। 

ईंधन में अतिरिक्त निर्भरता, किसानों की आय का हमारा प्रयास है, गोवर्धन योजना पर्यावरण हितैषी योजना है। इसके तहत गोबर और खेती निकलने वाले कचरे को एनर्जी में तब्दील किया  जा रहा है।  पीएम ने कहा कि सरकार ने तय किया है गंगा के किनारे नेचुरल फार्मिंग को प्रोत्साहित करेंगे।  पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत में पेट्रोल में 10 प्रतिशत एथेनॉल मिलाया जाता है,  तय समय पहले ही हमने यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया। उन्होंने बताया कि 2014 में भारत में पेट्रोल में सिर्फ 1.5 फीसदी एथेनॉल का उपयोग होता था।