सीएम फ्लाइंग का बल्लभगढ़ की सब्जी मंडी में रेड

सीएम फ्लाइंग फरीदाबाद और नगर निगम ने बल्लभगढ़ की सब्जी मंडी में एक दुकान पर रेड मारी। ये रेड प्लास्टिक फ्री अभियान के तहत मारी गई थी।

सीएम फ्लाइंग का बल्लभगढ़ की सब्जी मंडी में रेड

फरीदाबाद सीएम फ्लाइंग फरीदाबाद और नगर निगम ने बल्लभगढ़ की सब्जी मंडी में एक दुकान पर रेड मारी। ये रेड प्लास्टिक फ्री अभियान के तहत मारी गई थी।  आपको बता दें कि, फरीदाबाद में प्लास्टिक पर 1 जुलाई से पूर्णतः पाबन्दी लगा दी गयी है, और लगातार शहर में नगर निगम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आज भी फरीदाबाद और बल्ल्भगढ़ में प्लास्टिक फ्री अभियान चलाकर पॉलिथीन इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों पर छापेमारी की गई।

सीएम फ्लाइंग के एएसआई राजेश ने जानकारी देते हुए बताया कि, उन्हें सूचना मिली थी कि, बल्लभगढ़ की सब्जीमंडी में एक दुकानदार ने पॉलिथीन का इकट्ठा किये हुए है। सूचना मिलते ही सीएम फ्लाइंग और नगर निगम के सम्बंधित अधिकारियों ने संयुक्त रूप से मौके पर जांच की। रेड के दौरान मौके पर लगभग 40 किलो पॉलिथीन गोदाम से बरामद हुई। एएसआई ने बताया कि निगम अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन चालान के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही कर दी गयी है।