राठीवास गांव बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा, भगवान शिव का किया जलाभिषेक
शिवरात्रि का पर्व आज हर्षाेल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ लगी हुई है।

महेंद्रगढ़ (हिंदुस्तान तहलका): शिवरात्रि का पर्व आज हर्षाेल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ लगी हुई है। महेंद्रगढ़ के भूरास्था मंदिर राठीवास में शिव भक्तों ने भगवन शिव का जलाभिषेक किया। राठीवास गांव बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा।
पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा के छोटे भाई राजेंद्र शर्मा भी इस बार भगवान शिव के लिए नीलकंठ से गंगा जल लाकर आए।
उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर प्रदेश के परिवहन मंत्री पं मूलचंद शर्मा और सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने भी मंदिर में पहुंच कर पूजा अर्चना की और सब के लिए मंगलकामना की।
इस दौरान स्थानीय लोगो ने दोनों मंत्रियों का राठिवास गांव में आने पर स्वागत किया। इस मौके पर हिंदुस्तान स्काउड एंड गाइड के प्रदेश के सचिव नवीन जयहिंद, बीजेपी नेता टिपर चंद शर्मा, व्यापार मंडल के प्रधान बजरंगलाल अग्रवाल सहित इलाके के गणमान्य लोग ने भी भगवान शिव का जलाभिषेक किया।