चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर फूल मालाएं पहनाकर किया याद

टिपर चंद शर्मा ने कहा कि शहीद चंद्रशेखर आजाद जैसे वीर शहीदों की बदौलत आज हम सभी आजाद हिंदुस्तान में खुली हवा में सांस ले रहे हैं, मैं उन्हें शत-शत नमन करता हूं।

चंद्रशेखर आजाद  की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर फूल मालाएं पहनाकर किया याद

फरीदाबाद (हिंदुस्तान तहलका): भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं लोकप्रिय स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई, 1906 को मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के भाबरा नामक स्थान पर हुआ। आजाद का जन्मस्थान भाबरा अब 'आजादनगर' के रूप में जाना जाता है।

राष्ट्रभक्त शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर सेक्टर-2 में शहीद चंद्रशेखर पार्क में शहीद की प्रतिमा पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री पं मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपर चंद शर्मा ने माला अर्पण एवं पौधारोपण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। यह पार्क सेक्टर 2 में ग्रीन बेल्ट के साथ-साथ बनाया गया है।

वही सेक्टर 2 के चौराहे का नाम भी शहीद चंद्रशेखर आजाद के नाम पर रखा गया है, जिसका अनावरण किया गया। इस मौके पर सभी ने चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर फूल मालाएं पहनाकर उन्हें याद किया। इस बीच सुरेंद्र शर्मा बबली, पूर्व पार्षद दया चंद यादव, संगीता नेगी, शिव प्रसाद गोड, चंद्रभान सहित गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

इसी दौरान टिपर चंद शर्मा ने कहा कि शहीद चंद्रशेखर आजाद जैसे वीर शहीदों की बदौलत आज हम सभी आजाद हिंदुस्तान में खुली हवा में सांस ले रहे हैं, मैं उन्हें शत-शत नमन करता हूं।