ऋषिकेश किन दो शब्दों के संयोजन से बना है, जानिए इसका पौराणिक महत्व

”ऋषिकेश“ भारत के उत्तराखंड राज्य के देहरादून जिले में स्थित है। ऋषिकेश गढ़वाल हिमालय पर्वत की तलहटी में समुन्द्रतल से 409 मीटर की ऊँचाई पर स्थित और शिवालिक रेंज से घिरा हुआ है।

ऋषिकेश किन दो शब्दों के संयोजन से बना है, जानिए इसका पौराणिक महत्व

”ऋषिकेश“ भारत के उत्तराखंड राज्य के देहरादून जिले में स्थित है। ऋषिकेश गढ़वाल हिमालय पर्वत की तलहटी में समुन्द्रतल से 409 मीटर की ऊँचाई पर स्थित और शिवालिक रेंज से घिरा हुआ है। हिमालय की पहाड़िया और प्राकर्तिक सौन्दर्यता से ही इस धार्मिक स्थान से बहती गंगा नदी ऋषिकेश को अतुल्य बनाती है। ऋषिकेश का शांत वातावरण कई विख्यात आश्रमों का घर है। हर साल ऋषिकेश के आश्रमों में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री ध्यान लगाने और मन की शांति के लिए आते है। 

वशिष्ठ गुफा, लक्ष्मण झूला और नीलकंठ मंदिर आदि ऋषिकेश के प्रमुख पर्यटन स्थल है। ऋषिकेश दो शब्दों के संयोजन से बना है , “ऋषिक” और “एश”  “ऋषिक” का अर्थ है “इन्द्रिया” और “एश” का अर्थ है “भगवान या गुरु”,स्वतंत्रता के बाद ऋषिकेश को पवित्र हिन्दू शहर के रूप में घोषित कर दिया गया। 

सन 1960 के दशक में “बीटल्स” ऋषिकेश के पास योग का अध्यन करने के लिए आया था। तब से इस शहर ने खुद को  “दुनिया की योग राजधानी”  कहा है ऋषिकेश को केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री का प्रवेशद्वार माना जाता है।