रोहतक: हरियाणा में AAP करेगी महिला पंचायत, बोली अनु कादियान, कहा नैना चौटाला के विधानसभा क्षेत्र से होगा आगाज

हरियाणा के रोहतक में आम आदमी पार्टी महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष अनु कादियान ने कहा कि जल्द ही प्रदेशभर में महिला पंचायत का आयोजन किया जाएगा। जिसका उद्देश्य महिलाओं को जोड़ना व जागरूक करना रहेगा। इसका आगाज नैना चौटाला के विधानसभा क्षेत्र बाढ़ड़ा से किया जाएगा। जिसको लेकर तैयारी हो चुकी हैं, अब तिथि की घोषणा होना शेष है। जल्द ही तिथि की घोषणा करके महिला पंचायतों का आयोजन किया जाएगा।

रोहतक: हरियाणा में AAP करेगी महिला पंचायत, बोली अनु कादियान, कहा नैना चौटाला के विधानसभा क्षेत्र से होगा आगाज

रोहतक ( हिंदुस्तान तहलका ) विकास ओहल्याण : हरियाणा के रोहतक में आम आदमी पार्टी महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष अनु कादियान ने कहा कि जल्द ही प्रदेशभर में महिला पंचायत का आयोजन किया जाएगा। जिसका उद्देश्य महिलाओं को जोड़ना व जागरूक करना रहेगा।

इसका आगाज नैना चौटाला के विधानसभा क्षेत्र बाढ़ड़ा से किया जाएगा। जिसको लेकर तैयारी हो चुकी हैं, अब तिथि की घोषणा होना शेष है। जल्द ही तिथि की घोषणा करके महिला पंचायतों का आयोजन किया जाएगा। अनु कादियान ने कहा कि नैना चौटाला ने महिलाओं को ठगा है।

उन्होंने कहा कि नैना चौटाला अपने परिवार को ही जोड़कर नहीं रख पाईं, वह पूरे हरियाणा को कैसे जोड़ सकती हैं। उनकी असलियत सामने लाने के लिए इसकी शुरूआत बाढ़ड़ा से की जाएगी। इस पंचायत के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करेंगे ताकि वे दूसरी राजनीतिक पार्टियों से पीछा छुड़ाकर आप से जुड़ें।