महाराष्ट्र में बागी विधायकों को लेकर बवाल, मुंबई में 10 जुलाई तक धारा 144 लागू
महाराष्ट्र में जारी सियासी उठापटक थमने का नाम नहीं ले रही है। महाराष्ट्र में राजनैतिक उठापटक का दौर जहां पर जारी है

महाराष्ट्र में जारी सियासी उठापटक थमने का नाम नहीं ले रही है। महाराष्ट्र में राजनैतिक उठापटक का दौर जहां पर जारी है वहीं पर उद्धव ठाकरे सरकर और शिंदे गुट के बीच सियासी लड़ाई अब काफी आगे बढ़ गई है। महाराष्ट्र में मौजूदा राजनीतिक संकट को देखते हुए मुंबई पुलिस ने मुंबई में धारा 144 लागू कर दी गईं है।
शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे और उनके साथ मौजूद विधायकों के कार्यालयों पर कई जगहों पर शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा तोड़फोड़ की गईं। इसके साथ ही राज्य में जारी राजनीतिक घमासान को संयम में रखने के लिए मुंबई पुलिस ने आज एक अहम बैठक की। इस बैठक में मुंबई में किसी भी तरह की परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस को तैनात कर दिया गया है। तो वही शांति बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं पुलिस ने एकनाथ शिंदे के आवास की भी सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके साथ ही बागी विधायकों के आवास,कार्यालयों की सुरक्षा बधाई गयी है और आपत्तिजनक पोस्टर और बैनर लगाने पर भी रोक लगा दी गई है।
बता दें एकनाथ शिंदे खेमे द्वारा गठित ‘शिवसेना बालासाहेब’ महाराष्ट्र कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने नए समूह को लेकर कहा कि, जब तक इसे अध्यक्ष से कानूनी अनुमति नहीं मिलती, तब तक इस तरह के समूहों को अधिकृत नहीं किया जाएगा। एकनाथ शिंदे इस समय असम के गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में राज्य के अन्य बागी विधायकों के साथ ठहरे हुए हैं।
इसके साथ ही धारा 144 10 जुलाई तक मुंबई शहर भर में लागू किया गया है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी नज़र रखी जाएगी। भी दूसरी ओर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पार्टी के बागी विधायकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और खारघर में पार्टी कार्यालय के बाहर पुतला फूंका।