फरीदाबाद का विजिलेंस थाना, शिफ्ट हुआ सेक्टर -74 मिर्जापुर गांव में
स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस अभिषेक जोरवाल ने बताया कि फरीदाबाद के सेक्टर 17 स्थित विजिलेंस थाना अब सेक्टर 74 मिर्जापुर गांव में स्थापित किया गया है।

फरीदाबाद (हिंदुस्तान तहलका ) : स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस अभिषेक जोरवाल ने बताया कि फरीदाबाद के सेक्टर 17 स्थित विजिलेंस थाना अब सेक्टर 74 मिर्जापुर गांव में स्थापित किया गया है।
जिसमें कोई भी किसी भी विमाग के सरकारी कर्मचारी के द्वारा काम के बदले रिश्वत मांगे जाने पर टोल फ्री नंबर 1800 180 2022 या 1064 पर कॉल कर शिकायत कर सकते हैं। या थाने मे आकर शिकायत दे सकते है।
रिश्वत की मांगने वाले कर्मचारी के खिलाफ विजिलेंस पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई की जाएगी। टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर भ्रष्ट कर्मचारी को पकड़वाए।