स्पाइसजेट की फ्लाइट में दिखा धुआं, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से जबलपुर जाने वाले एक स्पाइसजेट विमान में आज सुबह उड़ान के दौरान केबिन में धुआं देखा गया। जिसके बाद विमान को दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित वापस उतारा गया।

स्पाइसजेट की फ्लाइट में दिखा धुआं, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से जबलपुर जाने वाले एक स्पाइसजेट विमान में आज सुबह उड़ान के दौरान केबिन में धुआं देखा गया। जिसके बाद विमान को दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित वापस उतारा गया। उड़ान के दौरान धुआं नजर आने से अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय विमान 5,000 फीट की ऊंचाई पर था। तभी विमान के क्रू ने देखा कि केबिन से धुआं निकल रहा है। धीरे -धीरे ये धुआं सीटिंग एरिया में भी फैल गया था। धुएं को देख यात्रियों में भय फैल गया। इस धुएं के कारण कुछ यात्रियों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इस सारे  मंजर  को फ्लाइट में बैठे किसी यात्री ने इसको मोबाईल में कैद कर लिया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दिल्‍ली एयरपोर्ट पर एमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।  फ्लाइट के रुकते ही सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकला गया। स्‍पाइसजेट के प्रवक्‍ता के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित है। विमान में आग किस वजह से लगी थी, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। 

यही नहीं स्पाइसजेट के और भी कई हादसे हुए है।  जिसकी वजह से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे है। हाल ही में कुछ ही दिन पहले पटना से दिल्ली जा रही स्पाइस जेट के विमान के इंजन में आग लगने के बाद उसकी पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। पायलट और एयर क्रू की सूझबूझ से सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार गया था। इस स्पाइसजेट विमान 737-800 में करीब 191 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि टेकऑफ के कुछ मिनटों बाद ही विमान के बाएं इंजन से एक पक्षी के टकरा गया था।  हवा के दबा के कारण  आग फैलने लगी।  जिसे देखते हुए फ्लाइट की एमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी।