सोशल वर्क के विद्यार्थियों ने आरोग्य केन्द्र का दौरा किया

डॉ सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र के पदाधिकारियों के साथ सोशल वर्क के विद्यार्थी।

सोशल वर्क के विद्यार्थियों ने आरोग्य केन्द्र का दौरा किया

फरीदाबाद, 11 मई - जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार और मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा बैचलर ऑफ सोशल वर्क के विद्यार्थियों के लिए डॉ सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र, सेक्टर-8 फरीदाबाद के लिए दौरे का आयोजन किया। 

डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र, सेक्टर-8 फरीदाबाद का संचालन भारत विकास परिषद समाज कल्याण ट्रस्ट फरीदाबाद द्वारा किया जा रहा है। भारत विकास परिषद समाज कल्याण ट्रस्ट फरीदाबाद के परियोजना अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने छात्रों को अस्पताल की स्थापना और मिशन के बारे में जानकारी दी।
डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र के चिकित्सा निदेशक डॉ रमेश अग्रवाल ने छात्रों को अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं से परिचित कराया और आर्थिक रूप से गरीब रोगियों के लिए उपलब्ध रियायती सेवाओं और सुविधाओं से अवगत कराया।

भारत विकास परिषद समाज कल्याण ट्रस्ट फरीदाबाद के संयुक्त सचिव अशोक गोयल ने भी छात्रों से बातचीत की। प्रशासन एवं संचालन प्रमुख अमित सिंघल ने विद्यार्थियों को अस्पताल में उपलब्ध विभागों, चिकित्सा जांच एवं अन्य सुविधाओं से परिचित कराया। छात्रों के लिए दौरे का संचालन सहायक प्रोफेसर डॉ. अखिलेश त्रिपाठी और डॉ. केएम ताबीश ने किया। संचार और मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग के अध्यक्ष (प्रभारी) डॉ पवन सिंह मलिक ने छात्रों को औद्योगिक दौरे से पहले उनका मार्गदर्शन किया।