सुरजकुंड में प्रदेश कार्यकारिणी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू हुआ। ये शिविर 15 से 17 जुलाई तक फरीदाबाद के सूरजकुंड स्थित राजहंस होटल में चलेगा। शिविर में लगभग 350 पदाधिकारी एवं सदस्य भाग लेंगे।

सुरजकुंड में प्रदेश कार्यकारिणी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

फरीदाबाद (हिंदुस्तान तहलका): भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू हुआ। ये शिविर 15 से 17 जुलाई तक फरीदाबाद के सूरजकुंड स्थित राजहंस होटल में चलेगा। 

शिविर में लगभग 350 पदाधिकारी एवं सदस्य भाग लेंगे। 17 जुलाई शाम 4 बजे आखिरी समापन सत्र होगा।

वर्ग में सम्मिलित होने वाले सभी 350 कार्यकर्ताओं का प्रवास भी फरीदाबाद में रहेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस शिविर का शुभारंभ किया।

शिविर के पहले दिन हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, भूपेंद्र सिंह यादव, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, बनवारी लाल, खेलमंत्री संदीप सिंह  और हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज शामिल हुए।

इस शिविर में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक, राजनीतिक व भाजपा विचारधारा के मूल मंत्र दिए जाएंगे।

इसी मंत्र को लेकर कार्यकर्ता मिशन 2024 में जनता के बीच जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराएंगे। प्रशिक्षण शिविर का पहले दिन चार सत्र होंगे।

पहले सत्र को सीएम मनोहर लाल संबोधित करेंगे। दूसरा सत्र केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव संबोधित करेंगे। तीसरा सत्र प्रांत संघ चालक पवन जिंदल संबोधित करेंगे। चौथा सत्र गृहमंत्री अनिल विज व असीम गोयल संबोधित करेंगे।