इंडोनेशिया में अचानक आई बाढ़ , घरों में घुसा पानी, तीन लोगों की मौत
इंडोनेशिया के सुलावेसी प्रांत में गुरुवार रात अचानक बाढ़ आ गई।

फरीदाबाद (हिंदुस्तान तहलका) : इंडोनेशिया के सुलावेसी प्रांत में गुरुवार रात अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ की वजह से गांव के सभी घरों और इमारतों में पानी भर गया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए है। इंडोनेशिया के स्थानीय आपदा एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। लोपी जिले की आपदा प्रबंधन एजेंसी की संचालन इकाई के प्रमुख इदरान एमटी ने कहा कि भारी बारिश के कारण आयी प्राकृतिक आपदा से पारिगी माउटोंग जिले के टोरु गांव के सभी घर जलमग्न हो गए। खोज और बचाव कार्यालय के कर्मचारी लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। घरों में एक मीटर ऊंचा पानी भर गया है। उन्होंने कहा कि आपदा राहत के लिए निकासी केंद्र और रसद केंद्र स्थापित किए गए हैं।