द ग्रेट खली को आया गुस्सा , आई डी मांगने पर टोल कर्मी को जड़ा थप्पड़

पंजाब के फिल्लौर टोल प्लाजा पर वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट के पूर्व चैम्पियन 'द ग्रेट खली' से टोल कर्मी से भीड़ गए। ये तब हुआ जब टोल कर्मी ने खली को आई कार्ड दिखाने को कहा।

द ग्रेट खली को आया गुस्सा , आई डी मांगने पर टोल कर्मी को जड़ा थप्पड़

पंजाब  फिल्लौर टोल प्लाजा पर वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट के पूर्व चैम्पियन 'द ग्रेट खली' से टोल कर्मी से भिड़ गए। ये तब हुआ जब टोल कर्मी ने खली को आई कार्ड दिखाने को कहा। खली उस वक्त करनाल जा रहे थे। तभी फिल्लौर टोल प्लाजा पर टोल कर्मी ने उनसे आई कार्ड दिखने के लिए कहा। टोल कर्मी और खली के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारा पीट तक पहुंच गया। खली ने टोल प्लाजा पर कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। उसके बाद तो हंगामा हो गया। सभी टोल प्लाजा के दूसरे कर्मचारियों ने खली की वीडियो बनाई और थप्पड़ मारने की वजह पूछी। इस दौरान कर्मियों ने टोल प्लाजा के गेट के आगे बैरिकेड लगा दिया, ताकि खली की गाड़ी जा न सके। बाद में खली ने खुद ही बैरिकेड हटा दिया।

हालांकि इस पर खली ने कहा है कि उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा था। दूसरी ओर कर्मचारी का कहना है कि उन्होंने सिर्फ खली से आईडी कार्ड मांगा था। इतनी सी बात पर खली ने उसे थप्पड़ मार दिया। वीडियो में सुना जा सकता है कि एक कर्मचारी खली को बंदर भी कह रहा है। गुस्से में सभी कर्मचारी खली को निकलने नहीं दे रहे थे। इसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंच कर मामला शांत करवाना चाहा मगर पुलिस भी  इस विवाद को शांत ना करा सकी।