बीजेपी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का अंतिम दिन आज, 10 लोकसभा सीटें जीतने का रिकार्ड किया कायम : तावड़े

दिल्ली से सटे फरीदाबाद के सूरजकुंड में भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज अंतिम दिन है।

बीजेपी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का अंतिम दिन आज, 10 लोकसभा सीटें जीतने का रिकार्ड किया कायम : तावड़े

फरीदाबाद (हिंदुस्तान तहलका): दिल्ली से सटे फरीदाबाद के सूरजकुंड में भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज अंतिम दिन है। प्रशिक्षण शिविर के संयोजक प्रदेश के परिवहन एवं खनन मंत्री पं मूलचंद शर्मा ने सभी भाजपा नेताओं का स्वागत किया। अंतिम दिन के दूसरे सत्र में हमारा रक्षा सामर्थ्य विषय पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि  भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ता नेता बनते हैं। पार्टी के साथ जुड़े हुए सामान्य कार्यकर्ता भी देश मे शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचे है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक नया भारत बन रहा है। उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया महाद्वीप में भारत का वर्चस्व बढ़ रहा है। आज के युग में परमाणु शक्ति संपन्न होना आवश्यक है।  पीएम मोदी के नेतृत्व में रक्षा क्षेत्र में भारत मजबूत हो रहा है। 

गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री 

वही अंतिम दिन के दूसरे सत्र में  भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने बूथ सशक्तिकरण विषय पर अपना संबोधन दिया।उन्होंने कहा कि देश में पहली बार किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद का उमीदवार बनाया गया है। पार्टी तय करती है कि शीर्ष नेतृत्व पर कौन होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सांसदों को 100 बूथों की जिम्मेदारी दी है। भाजपा कार्यकर्ताओं के बलबूते पर ही भाजपा पार्टी प्रदेश में मजबूत हुई है और दो बार सत्ता पर काबिज हुई है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पिछले 25 -30 सालों से कार्य कर रहे हैं तभी हम यहां पहुंचे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के कुशल कार्यपद्धति के बल पर लोकसभा में भाजपा ने 10 की 10 लोकसभा सीटें जीतने का रिकार्ड कायम किया है। देश भर के कार्यकर्ता, सांसद, मंत्री, विधायक सही दिशा में बूथ सशक्तिकरण के लिए काम करते हैं तो आगामी चुनाव में विजय भाजपा की होगी।