ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में पहुंचे परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, लोगों की समस्या का किया निपटारा
हरियाणा सरकार में परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में सोनीपत पहुंचे।

सोनीपत: हरियाणा सरकार में परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में सोनीपत पहुंचे। इस बैठक में लोगों की समस्याओं को सुना गया और उन समस्यायों पर सोच विचार किया गया। इसके साथ ही लोगों की दिक्क्तों का निपटारा करने की बातचीत की गई। इस दौरान मौके पर जिला प्रशासन की पूरी टीम भी मौजूद रही। जिससे तय किए गए निवारणों पर ठीक से गौर कर उन पर जल्द से जल्द कार्य शुरू हो सके।
इस बीच सभी विभागों के अधिकारी भी परिवहन मंत्री की कष्ट निवारण समिति की बैठक में मौजूद थे। बता दें हरियाणा सरकार द्वारा अनेक जिलों में होने वाले कष्टों का निवारण सुन कर मौके पर ही उनका समाधान भी किया जा रहा है। साथ ही मंत्री मूलचंद शर्मा ने जल्द से जल्द समाधान निकलने का आश्वासन दिया।