एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवहन मंत्री रोहतक पहुंचे
रोहतक पहुंचे प्रदेश के परिवहन मंत्री पं मूलचंद शर्मा, आयोजित किए गए धार्मिक कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

रोहतक 26 जून रोहतक में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवहन मंत्री पं मूलचंद शर्मा रोहतक पहुंचे। इससे पहले परिवहन मंत्री पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के निवास पर गए। जहां पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और स्थानीय लोगों ने शोल भेंट करके उनका स्वागत किया।
परिवहन मंत्री पं मूलचंद शर्मा रोहतक में आयोजित कार्यक्रम की शिरकत करने पहुंचे थे जहा स्थानीय ने लोगो ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के साथ प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात भी सुनी। मन की बात में मोदी ने कई चीज़े जनता के साथ साँझा की। उन्होंने जनता को 1975 में लागू हुई एमेर्जेन्सी के बारे में बताया कि जब वह इंद्रा गाँधी द्वारा लागू की गई थी तो जनता से सभी अधिकार छीन लिए गए थे। सिर्फ आर्टिकल 21 के तहत राइट टू लाइफ का अधिकार दिया था। ऐसी ही बहुत सी बातें मोदी ने मन की बात में जनता को बताई।