आम आदमी पार्टी में मिलेगा महिलाओं को पूरा मान-सम्मान : प्रिया चौधरी
शनिवार को आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय पर अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथी के रुप में प्रिया चौधरी हरियाणा महिला मंडल सह प्रभारी एवं मीनू सिंह दक्षिणी जोन अध्यक्ष उपस्थित रही।

फरीदाबाद (हिंदुस्तान तहलका): शनिवार को आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय पर अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथी के रुप में प्रिया चौधरी हरियाणा महिला मंडल सह प्रभारी एवं मीनू सिंह दक्षिणी जोन अध्यक्ष उपस्थित रही। बैठक की अध्यक्षता आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना एवं भीम यादव ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुए हरियाणा महिला मंडल की सह प्रभारी प्रिया चौधरी ने कहा कि महिला कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाये और अरविंद केजरीवाल कीनीतियों को घर-घर पहुंचाये। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार व पंजाब सरकार ने महिलाओं के विकास के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं, जिससे महिलाओं को लाभ मिल रहा है। प्रिया चौधरी ने कहा कि फरीदाबाद नगर निगम चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी पूरी तरह से तैयार है। जिसके लिए सभी कार्यकर्ता कमर कस लें और लोगों के बीच जाकर पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने पूर्ण विश्वास जताया कि नगर निगम चुनावों में पार्टी बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।
पूरी तैयारी के साथ मजबूती से निगम चुनाव लड़ेगी आप पार्टी : मीनू सिंह