Delhi में दिन दहाड़े युवक की चाकू और पत्थर मारकर हत्या

दिल्ली में हुआ दिल दहलाने वाला हत्याकांड सामने आया है। एक युवक की दिन दहाड़े हत्या की जाती है।

Delhi में दिन दहाड़े युवक की चाकू और पत्थर मारकर हत्या

दिल्ली 4 जून, दिल्ली में हुआ दिल दहलाने वाला हत्याकांड सामने आया है। एक युवक की दिन दहाड़े हत्या की जाती है। और इस  किसी ने भी उस युवक को बचने का प्रयास नहीं किया। यदि उसको लोग बचा लेते तो आज वो जिन्दा होता। ये सारी वारदात एक CCTV  में कैद हो गई। पुलिस हत्या करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका दूसरा साथी अभी भी फरार है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगी हुई है।

 

मामला दिल्ली आजादपुर  का है जहां सरे आम कत्लेआम हुआ। एक युवक को दो दोनों मिल कर पीटना शुरू कर देते है। यही नहीं हमलावरों ने इस लड़के के ऊपर ईंट और पत्थरों से भी करीब 10 से 15 बार वार किये। जब मन नहीं भरा तो युवक का गला  रेट दिया। इतना ही नहीं दो हमलावरों ने लड़के का चेहरा भी  बुरी तरह से खराब कर दिया। दो हमलावर इस लड़के को कितनी निर्मम तरीके से मारते रहे और यह खड़े सभी लोग बस तमाशा देख रहे है।
आपको बता दे की जो शख्स लड़के को पिट रहा है है उसका नाम राहुल है। और पीटने वाले लड़के का नाम बंटी  बताया जा रहा है। इन दोनों लड़को के बीच उधारी के पैसो पर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया की इन दोनों लड़को में जंग शुरू हो गयी।  इस हमले में बंटी की मौत हो चुकी है। पुलिस ने राहुल को तो गिरफ्तार कर लिया है मगर दूसरा आरोपी फरार है।  

 क्या इसी समाज की कल्पना करते है हम और आपलोग ? दिल्ली के लोगों पर ये सवाल उठता है की क्या लोगो की एक कोशिश से उस लड़के की जान बचाई  नहीं जा सकती था ?आखिर हमारे समाज में इतनी निर्दयता क्यों है ?