Monday, July 20, 2026
No menu items!
spot_img
Homeहरियाणाचंडीगढ़थैलेसीमिया से जूझते बच्चों की मुस्कुराहटों ने जीता दिल, अमृतसर-चंडीगढ़ यात्रा में...

थैलेसीमिया से जूझते बच्चों की मुस्कुराहटों ने जीता दिल, अमृतसर-चंडीगढ़ यात्रा में आलोक मित्तल बने खुशी के साथी

तहलका जज्बा / संवाददाता


फरीदाबाद। फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया ने थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए अमृतसर–चंडीगढ़–पंचकूला यात्रा का आयोजन किया। बच्चों ने स्वर्ण मंदिर में माथा टेका, जलियांवाला बाग का भ्रमण किया और वाघा बॉर्डर पर देशभक्ति गीतों पर जमकर नृत्य किया। पंचकूला के होटल कोव में आयोजित पार्टी में एडीजीपी हरियाणा आलोक मित्तल बच्चों के साथ मस्ती में शामिल हुए। इसी दौरान महासचिव रविंद्र डुडेजा का जन्मदिन भी बच्चों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी और अधिकारी उपस्थित रहे और बच्चों को प्यार, प्रोत्साहन तथा हौसले से भरपूर यादें दीं।

फरीदाबाद से रवाना हुई खुशी की बस

फरीदाबाद सेक्टर-15 स्थित कम्युनिटी सेंटर से बस को नीरज चावला, सुनील किनरा, अनूप गर्ग, विजय कपूर, अनीता जैन, मोहिंदर खुराना और मनोहर पुनियानी के सहयोग से रवाना किया गया।

स्वर्ण मंदिर में माथा टेका, वाघा बॉर्डर पर नाचे बच्चे

अमृतसर पहुंचकर बच्चों ने श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में माथा टेका और अपने स्वस्थ जीवन की अरदास की। इसके बाद उन्होंने जलियांवाला बाग का भ्रमण किया। शाम को बच्चों को वाघा बॉर्डर ले जाया गया, जहाँ देशभक्ति गीतों की गूंज के बीच उन्होंने भारतीय जवानों के साथ मिलकर जमकर नृत्य किया।

पंचकूला में भव्य पार्टी, आलोक मित्तल बने बच्चों के साथी

अमृतसर यात्रा के बाद दल चंडीगढ़ और पंचकूला पहुंचा। पंचकूला के होटल कोव में समाजसेवी अनिल थापर द्वारा भव्य पार्टी का आयोजन किया गया। विशेष अतिथि के रूप में एडीजीपी आलोक मित्तल बच्चों के साथ मस्ती करने पहुंचे और बच्चों के लिए केक लाए।डीजे की धुनों पर बच्चों संग थिरके अधिकारी और समाजसेवी डीजे की धुनों पर आलोक मित्तल, अनिल थापर, राकेश अग्रवाल और राजेंद्र कालरा ने बच्चों के साथ पंजाबी और हरियाणवी गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। बाद में डीसीपी पंचकूला मनप्रीत सिंह ने भी बच्चों के साथ मंच साझा किया।

स्वादिष्ट भोजन और स्नेहिल विदाई

कार्यक्रम के अंत में स्वादिष्ट रात्रिभोज का आयोजन किया गया। राकेश अग्रवाल ने कहा कि उनके होटल के दरवाजे हमेशा बच्चों के लिए खुले हैं। वहीं अनिल थापर ने बच्चों को हर वर्ष पंचकूला आने का निमंत्रण दिया।गरिमामय उपस्थिति में सजी अविस्मरणीय शाम
कार्यक्रम में एडीजीपी आलोक मित्तल, अनिल थापर, राकेश अग्रवाल, डीसीपी मनप्रीत सिंह, जेके. भाटिया, कमलेश डुडेजा, राजेंद्र कालरा और रविंद्र डुडेजा की गरिमामय उपस्थिति रही। सभी ने बच्चों को प्यार, प्रोत्साहन और मुस्कान से भरपूर यादें दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »