Monday, February 10, 2025
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRफरीदाबादभाजपा जिला कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी...

भाजपा जिला कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जन्मदिवस

तहलका जज्बा / संवाददाता
फरीदाबाद। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जन्मदिवस मनाने के बाद जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने कहा कि नायब सिंह सैनी के रूप में प्रदेश को एक नायाब मुख्यमंत्री मिला है जो हर वर्ग के हित और भले के लिए कार्यरत हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार जनहित योजनाओं के माध्यम से लगातार प्रदेश के हर एक वर्ग के लोगों को मजबूत कर रही है। प्रदेश के युवाओं को बिन खर्ची बिन पर्ची नौकरियां मिल रही हैं, अगले 5 साल में 2 लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी। महिला सशक्तिकरण के लिए ड्रोन दीदी, लखपति दीदी जैसी अनेकों योजनाएं लागू की हैं और सरकार द्वारा किसानों की 24 फसलों को एमएसपी पर खरीद की जा रही है। गरीबों को योजनाओं के माध्यम से सशक्त किया जा रहा है और हरियाणा में अति पिछड़े वर्ग को अलग आरक्षण का लाभ देकर एक सराहनीय कार्य किया है। नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा की प्रदेश सरकार ने नॉन स्टॉप विकास कर जन – जन को सशक्त किया है और प्रदेश के विकास को नई गति देने का कार्य किया है।

भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जन्मदिन हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर हरियाणा के राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी लंबी उम्र की कामना की। श्री वोहरा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा ही नहीं पूरे देश में लोकप्रिय हैं, जिन्होंने हर एक के दिल में जगह बनाई है, भाजपा के नेताओं के अलावा विपक्षी पार्टियों के नेता भी उनकी मोहक मुस्कान और कार्यशैली के मुरीद बन गए हैं । मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री निवास के दरवाजे 24 घंटे अपने परिजनों यानि हरियाणा की जनता के लिए खोल रखें हैं, वो आधी रात को भी जनता की दुःख तकलीफ में साथ खड़े दिखाई देते हैं। इस अवसर पर जिला महामंत्री मनोज वशिष्ठ, सुरेन्द्र जांगड़ा, वज़ीर सिंह डागर,पंकज रामपाल,सुखवीर मलेरना,पंकज सिवाल,लाल मिश्रा, प्रवीण गर्ग,लाज़र रंजीत सेन, संविधान गौरव यात्रा अभियान के जिला संयोजक आभाष अग्रवाल, सह संयोजक लक्ष्मण तंवर,अरुणिमा सिंह, जिला मिडिया सह प्रमुख राज, चेयरमैन हुकुम सिंह भाटी, जिला पदाधिकारी, मोर्चों के जिला अध्यक्ष,पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »