Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRगुरूग्राममुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया 'आपकी सरकार, आपके द्वार' योजना का आगाज

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया ‘आपकी सरकार, आपके द्वार’ योजना का आगाज

हिंदुस्तान तहलका / विनोद गुप्ता
डेराबस्सी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज डेराबस्सी के गांव भखरपुर में हल्का डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा की अगवाई और  प्रसाशनिक अधिकारियों की मौजूदगी में ‘आपकी सरकार, आपके द्वार’ योजना की शुरुआत की गई। इसके तहत अब लोगों के काम गांव में ही हो जाएंगे। सीएम भगवंत मान ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे लोगों की समस्याएं भी सुनीं। सीएम ने लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए ‘आपकी सरकार, आपके द्वार’ मुहिम चलाई जा रही है। सीएम मान ने कहा कि अगर ‘गांव-गांव जाकर लोगों से वोट मांगा गया तो अब सरकार भी गांव-गांव आकर काम करेगी। पंजाब में आज से सभी 23 जिलों में पंजाब सरकार, आपके द्वार मुहिम शुरू हो गई है। सभी जिलों के सब डिविजनों में मंत्री व विधायकों ने मोर्चा संभाल लिया है और लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। इसके साथ ही 45 सुविधाएं, जिनके लिए लोगों को सेवा केंद्रों में जाना पड़ता था, इस कैंप में उपलब्ध करवाई जाएंगी।

दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे
सीएम मान ने कहा कि लोगों को अपने कामों के लिए दफ्तरों के कई-कई चक्कर लगाने पड़ते हैं लेकिन उनका काम नहीं होता। आज इसे खत्म कर दिया गया है। लोगों को अपने कामों के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आज गांव में शुरू हुई इस मुहिम के तहत 5 सांझ केंद्र सेवाएं, 5 आयुषमान कार्ड, 5 एससी सर्टीफिकेट बनाए, 10 मनरेगा कार्ड, 10 बुढ़ापा पेंशन व अन्य पेंशन इसके अलावा अन्य कई सेवाएं दी गई है। घर बैठे 45 सहूलतें मिलेंगी। रोजाना सब डिवीजन में कैंप लगेंगे जिसका समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगा। एक फोन 1076 नंबरपर कॉल करने पर समस्या का हल होगा.इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। आज उनकी सरकार पंजाब के लोगों के घर आई है और यह मुहिम इसी तरह जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते समय मैंने कहा था कि सरकार गांवों, छोटे कस्बों और शहरों से चलेगी और आज मेरा वह सपना पूरा हो गया है।

सीएम मान गांव वासियों की समस्या सुनी
भांखरपुर पहुंचे सीएम मान गांव वासियों की समस्या सुनी और कहा कि इस गांव में ट्यूबवेल नहीं होने के कारण पीने के पानी की समस्या है, इसलिए हम इसी माह इसका समाधान कर देंगे। उन्होंने कहा कि मैं लोगों का जीवन स्तर ऊपर उठाना चाहता हूं और युवाओं के हाथों में बड़ी डिग्रियां देखना चाहता हूं। गांव वासियों को कहा कि आने वाले समय में घग्गर दरिया का पानी से अपको कोई नुकसान नहीं होगा। घग्गर दरिया को साफ करवाया जाएगा। इस दौरान सी.एम. मान लड़कियों के लिए अहम घोषणा करते हुए कहा कि फायर ब्रिगेड विभाग में लड़कियों की भी भर्ती की जाएगी। इसके टैस्ट में 60 किलो वजन उठाने का नियम बदला जाएगा। लड़कियां भी लड़कों के साथ फायर ब्रिगेड की में बैठकर लोगों की मदद के लिए पहुंचेगी

 

सरकार ने कलर कोडिंग स्टांप पेपर सिस्टम शुरू किया
सीएम मान ने पंजाब के लोगों को बड़ा तोहफा देते हुए कहा कि एनओसी की शर्त को खत्म किया जा रहा है। वहीं, भविष्य में कोई भी अवैध कॉलोनी राज्य में स्थापित नहीं होने देंगे। उन्होंने बताया कि सरकार ने कलर कोडिंग स्टांप पेपर सिस्टम शुरू किया है। काॅलोनी बनाने के लिए कॉलोनाइजर को लाल स्टांप पेपर लेना पड़ेगा। यह स्टांप पेपर तभी जारी होगा, जब आवेदक को सीवरेज, फायर, बिजली व पॉल्यूशन समेत सभी मंजूरी मिलेगी। ऐसे में लोगों को भविष्य में दिक्कत नहीं आएगी। उन्होंने कहा जिन लोगों ने पहले अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदे हैं, उन्हें भी अब परेशानी उन्हें नहीं उठानी पड़ेगी। कुछ कॉलोनाइजर इस फैसले से खुश होंगे कि उनकी अवैध कॉलोनी अब रेगुलर हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह लोग इस बार तो बच जाएंगे, लेकिन अगली कॉलोनी काटने से पहले उन्हें पूरा हिसाब देना पड़ेगा। जल्द ही इस संबंधी नोटिफिकेशन जारी की जाएगी। जल्दी ही इस बारे में डिटेल जारी की जाएगी।

बिना मंजूरी के काट देते थे कॉलोनी
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कुछ कॉलोनाइजर अपने फायदे के लिए बिना मंजूरी से कॉलोनी काट देते थे। इसके बाद वह लोगों को प्लॉट बेचकर वहां से निकल जाते थे। साथ ही लोग नेताओं व सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते थक जाते थे। लेकिन, उन्हें सीवरेज व पानी के कनेक्शन की मंजूरी नहीं मिल पाती थी। उन्होंने बताया कि अब तक कॉलोनियों को लेकर तीन बार नियम बदले गए हैं। हर बार नियम बदलने वाले लिखते समय लिखते थे कि आखिरी बार यह संशोधन करने जा रहे हैं। लेकिन, आज तक यह समस्या जस की तस बनी हुई है।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव के मुद्दे पर सीएम मान पर बोले
चंडीगढ़ मेयर चुनाव के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर देश के लोकतंत्र को बचाना है तो हमें सुप्रीम कोर्ट जाना होगा और हमें उम्मीद है कि सच्चाई सामने आएगी। मेयर चुनाव को लेकर सीएम मान ने कहा कि फैसले का स्वागत किया गया। हमें उम्मीद है की सुप्रीम कोर्ट में सच्चाई की जीत हुई है। मुख्यमंत्री मान ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि विरोधी अपने कर्मों से हारे हैं। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव का वीडियो सामने आने के बाद अब बीजेपी चालें चल रही है। सीएम मान ने सुखबीर बादल की पंजाब यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि अकाली दल से बड़ी मुश्किल से पंजाब बचाया है। इस अवसर पर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने लोगों को सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »