Thursday, July 3, 2025
No menu items!
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशकॉरिडोर पर मुख्यमंत्री से आश्वासन लेकर लौटे ब्रज के संत महंत

कॉरिडोर पर मुख्यमंत्री से आश्वासन लेकर लौटे ब्रज के संत महंत

-न सेवायतों के अधिकार छीने जाएंगे और न किसी को किया जाएगा बेघर

तहलका जज्बा/ प्रदीप अग्रवाल
मथुरा। बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर और मंदिर न्यास गठन को लेकर चल रहे विरोध के बीच संतो का एक दल गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने लखनऊ पहुंचा। जहां संतो ने यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर चर्चा की। संतों ने बताया कि मंदिर कॉरिडोर को लेकर एक ओर जहां सेवायतों को उनके अधिकार छीनने का डर है,वही आसपास में रहने वाले लोगों को अपने मकान और दुकानें खो देने का भय भी सता रहा है। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रज के संतों को आश्वस्त किया कि न तो मंदिर सेवायतों के अधिकार छीने जाएंगे और ना ही किसी को बेघर किया जाएगा। सरकार की मनसा भव्य और दिव्य कॉरिडोर बनाकर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देना है। उन्होंने बताया कि कॉरिडोर क्षेत्र में जिनके मकान आएंगे उन्हें मकान बनाकर दिए जायेगें। जिनके लिए जगह भी चिन्हित कर ली है। इससे पूर्व संतों ने यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ठाकुर जी की प्रसादी भेंट की। इस दौरान चतुरूसंप्रदाय के श्री महंत फूलडोल बिहारी दास, अखाड़ा परिषद के श्रीमहंत हरिशंकर दास नागा, महंत रामस्वरूप ब्रह्मचारी, चतु सम्प्रदाय अध्यक्ष महंत लाडली दास, महंत चंद्रमा दास, महंत भगवान दास, महंत राधे श्याम दास, महंत प्रेम दास ,महा मंडलेश्वर गोविंद दास, आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »