Saturday, February 1, 2025
No menu items!
spot_img
Homeहरियाणादीनबंधु सर छोटूराम ने जीवन पर्यंत विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए...

दीनबंधु सर छोटूराम ने जीवन पर्यंत विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए किया संघर्ष : नायब सैनी

-मुख्यमंत्री ने रोहतक में चौ. छोटूराम के 144 वें जन्मोत्सव समारोह में की शिरकत

नितिन गुप्ता, मुख्य संपादक
तहलका जज्बा / रोहतक। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार दीनबंधु सर छोटूराम के आदर्शों पर चलते हुए प्रदेश को विकास और जनकल्याण के मामले में देश का मॉडल राज्य बनाने के लिए कृतसंकल्प है। रहबर-ए-आजम चौ. छोटूराम ने जीवन पर्यंत किसानों, मजदूरों व गरीबों के कल्याण के लिए संघर्ष किया। उन्होंने किसानों, मजदूरों और  छोटे दुकानदारों के हितों के लिए कार्य किये।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को रोहतक जिला में अखिल भारतीय जाट सूरमा स्मारक महाविद्यालय परिसर में रहबर-ए-आजम चौ. छोटूराम के 144 वें जन्मोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनों को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने जाट शिक्षण संस्थान परिसर में स्थित चौ. छोटूराम के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने भी पुष्प अर्पित चौ. छोटूराम को नमन किया। अतिथियों ने जाट कॉलेज के सभागार में हरियाणवी विरासत पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

जाट शिक्षण संस्था को 31 लाख देने की घोषणा की
नायब सिंह सैनी ने अपने स्वैच्छिक कोष से जाट शिक्षण संस्था को 31 लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके अलावा, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने भी संस्था को 21 लाख रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने संस्था की मांगों के संदर्भ में कहा कि महारानी किशोरी महिला महाविद्यालय में होस्टल के लिए संस्था द्वारा नियमानुसार मैचिंग ग्रांट के रूप में पैसा जमा करवाने उपरांत सरकार की ओर से 10 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा, संस्था द्वारा रखी गई अन्य मांगों की फिजिबिलिटी चेक कराई जाएगी।

भाखड़ा बांध परियोजना चौ. छोटूराम की देन है: सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि चौ. छोटूराम का जीवन एक संदेश है कि अगर हम संकल्प लें और मेहनत करें, तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती। चौधरी छोटूराम बहुमुखी प्रतिभा , विचारशील, विवेक एवं सिद्धांतवादी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने गरीबों, दलितों, शोषितों एवं उपेक्षित लोगों के उत्थान एवं सम्मान के लिए जीवनभर लड़ाई लड़ी। गरीबों के सच्चे हमदर्द होने के कारण ही वे दीनबंधु कहलाए। उन्होंने कहा कि चौ. छोटूराम ने किसानों की आवाज को बुलंद करने के लिए जाट गजट अखबार भी शुरू किया था। चौधरी छोटूराम ने किसानों को फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए कृषि उत्पाद मंडी अधिनियम बनवाया था। किसानों को कर्जों से मुक्ति दिलाई और गिरवी रखी हुई जमीन उन्हें वापस दिलवाई। चौधरी छोटूराम ने सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर भी बल दिया। भाखड़ा बांध परियोजना भी उन्ही की देन है।

किसानों की भलाई के लिए समर्पित भाव से काम कर रही सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के लिए किसान, गरीब, नारी और युवा शक्ति को चार स्तंभ माना है। चौ. छोटूराम की किसान व मजदूर हितैषी नीतियों पर चलते हुए प्रदेश सरकार कृषि के विकास और किसानों की भलाई के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है। हाल ही में, राज्य सरकार ने किसान हित में कदम उठाते हुए पट्टेदार किसानों और भूमि मालिकों के बीच विश्वास बहाल करते हुए कृषि भूमि पट्टा एक्ट लागू करके पट्टेदारों को मालिकाना हक दिया है। सरकार फसल से लेकर बाजार तक जुड़ी सभी सुविधाएं किसानों को उपलब्ध करवा रही है। किसानों को पराली प्रबंधन के लिए विभिन्न कृषि यंत्रों पर 122 करोड़ रुपए का अनुदान प्रदान किया गया है।

गरीब परिवारों की बेटियों को मुफ्त शिक्षा का निर्णय लिया गया: सीएम  
मुख्यमंत्री ने कहा कि  प्रत्येक 20 किलोमीटर के क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय स्थापित किया गया है। प्रदेश में एक लाख 80 हजार रुपए से कम वार्षिक आय वाले परिवारों की बेटियों को मुफ्त शिक्षा का निर्णय लिया गया है। युवाओं में सरकार के प्रति विश्वास बहाल करते हुए एक लाख 71 हजार युवाओं को मेरिट के आधार पर रोजगार दिया गया है। संकल्प पत्र के अनुसार युवाओं को बिना पर्ची-बिना खर्ची दो लाख रोजगार दिए जाएंगे। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जाट शिक्षण संस्था के प्रतिभावान खिलाड़ियों अर्जुन अवार्डी सरिता मोर, कॉमनवेल्थ खेलों में कांस्य पदक विजेता पूजा सिहाग, एनएसएस के राज्य स्तरीय अवार्डी जतिन मलिक, अंशु नांदल को सम्मानित किया।

विश्वविद्यालयों में नया पाठ्यक्रम शुरू: महिपाल ढांडा
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि चौ. छोटूराम ने समाज को शोषण मुक्त करने का संकल्प लिया तथा अन्याय के विरुद्ध हुंकार भरी थी। उन्होंने जीवन पर्यंत गरीब, पिछड़े, दलित व शोषित वर्गों के कल्याण के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया। उन्होंने कहा जनता ने मजबूत राजनीतिक सोच के नेतृत्व को देश की कमान सौंपी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत का गौरव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार में जन्में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री का सपना है कि अब कोई भी बच्चा धन के अभाव में शिक्षा ग्रहण करने से वंचित न रहे। सरकार प्रदेश की शिक्षण संस्थाओं के साथ मिलकर गरीब बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है। प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2025 के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रदेश में लागू किया जाएगा। प्रदेश के विश्वविद्यालयों में नए पाठ्यक्रम शुरू किये गए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »