हिंदुस्तान तहलका / विष्णु हरि पाठक
क्या आप जानते हैं कि 2025 में दुनिया की सबसे बड़ी वायु सेनाएं कौन-कौन सी हैं? यदि नहीं, तो हम आपको बताते हैं। इसमें अमेरिका टॉप पर है वही बात करे भारत की तो विश्व में भारत एयर फ़ोर्स के मामले में 4 स्थान पर है |
दर्शल दुनिया की सैन्य शक्ति का बड़ा हिस्सा उसकी वायुसेना पर निर्भर करता है। आधुनिक युद्धों में एयरफोर्स की भूमिका निर्णायक बन चुकी है – चाहे वो लड़ाकू विमानों की मारक क्षमता हो, या रक्षात्मक तकनीकों की दक्षता।
2025 में जारी ग्लोबल फायरपावर रिपोर्ट के अनुसार दुनिया की शीर्ष 10 वायु सेनाएं निम्नलिखित है
- अमेरिका – यूनाइटेड स्टेट्स एयरफोर्स (USAF)
कुल एयरक्राफ्ट: 13,000+
विशेषता: सबसे आधुनिक तकनीक, स्टील्थ बॉम्बर्स, F-22, F-35 जैसे एडवांस फाइटर जेट्स सुपरपावर का दर्जा रखने में बड़ी भूमिका - रूस – रूसी वायु सेना (Russian Aerospace Forces)
कुल एयरक्राफ्ट: 4,000+
विशेषता: Su-35, MiG-31 जैसे शक्तिशाली फाइटर जेट्स
यूक्रेन युद्ध में इसकी ताकत का प्रदर्शन देखा गया
यूक्रेन युद्ध में इसकी ताकत का प्रदर्शन देखा गया - चीन – पीपल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स (PLAAF)
कुल एयरक्राफ्ट: 3,500+
विशेषता: तेज़ी से बढ़ती क्षमता, J-20 जैसे स्टील्थ जेट्स
अमेरिका को टक्कर देने की दिशा में आगे - भारत – भारतीय वायुसेना (IAF)
कुल एयरक्राफ्ट: 2,100+
विशेषता: राफेल, सुखोई-30MKI, तेजस जैसे आधुनिक फाइटर जेट
दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना – गौरव का विषय - दक्षिण कोरिया – रिपब्लिक ऑफ कोरिया एयरफोर्स (ROKAF)
कुल एयरक्राफ्ट: 1,600+
विशेषता: अमेरिकी टेक्नोलॉजी से लैस, F-35, F-16 प्रमुख
उत्तर कोरिया से खतरे को देखते हुए ताकतवर बनाई गई - जापान – जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स (JASDF)
कुल एयरक्राफ्ट: 1,500+
विशेषता: तकनीकी रूप से उन्नत, F-15 और F-35 से लैस
संवैधानिक रूप से रक्षात्मक, लेकिन ताकतवर - पाकिस्तान – पाकिस्तान एयरफोर्स (PAF)
कुल एयरक्राफ्ट: 1,400+
विशेषता: JF-17 थंडर, F-16 प्रमुख
भारत के साथ संतुलन साधने की कोशिश - मिस्र – मिस्र की वायुसेना
कुल एयरक्राफ्ट: 1,100+
विशेषता: अमेरिकी, रूसी और फ्रेंच एयरक्राफ्ट का मिश्रण
मध्य-पूर्व की सबसे बड़ी एयरफोर्स - तुर्की – तुर्की एयरफोर्स
कुल एयरक्राफ्ट: 1,000+
विशेषता: NATO के तहत कार्यरत, घरेलू निर्माण पर भी फोकस
ड्रोन टेक्नोलॉजी में अग्रणी - फ्रांस – फ्रेंच एयर एंड स्पेस फोर्स
कुल एयरक्राफ्ट: 900+
विशेषता: राफेल, मिराज जैसे एडवांस फाइटर
यूरोप की सबसे ताकतवर वायुसेनाओं में शामिल
भारत का चौथे स्थान पर पहुंचना यह साबित करता है कि देश की वायुसेना तेज़ी से तकनीकी और सामरिक रूप से मजबूत हो रही है।
राफेल, सुखोई, मिराज, तेजस और हाल में शामिल किए जा रहे ड्रोन और AWACS भारत की एयर स्ट्राइक क्षमता को नए स्तर पर ले जा रहे हैं।


