Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRफरीदाबादश्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के शुभारंभ पर निकली भव्य कलश शोभा यात्रा

श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के शुभारंभ पर निकली भव्य कलश शोभा यात्रा

– भजन कीर्तन एवं धार्मिक धुनों पर नृत्य करती हुई चल रही थीं महिलाएं
– कलश शोभा यात्रा में 71 महिलाओं ने कलश धारण कर की भागीदारी  
– कथा वचन 19 से 26 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2 से सायं 5 बजे तक

तहलका जज्बा / लोकेश गुप्ता
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के शुभारंभ पर भव्य कलश शोभायात्रा निकली। जिसमें 71 महिलाएं शामिल हुई। कलश यात्रा कथा स्थल से शुरू होकर पुराने शहर के प्रमुख मार्गों से निकलती हुई कथा स्थल पर पहुंची। बैंड बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में शामिल महिलाएं ढ़ोल की थाप एवं बैंड की धार्मिक धुनों पर भजन कीर्तन करती एवं नृत्य करती हुई चल रही थीं।

कथा वाचक आचार्य श्याम सुंदर महाराज ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन से जितना धर्म लाभ आयोजक को मिलता है उससे अधिक धर्म लाभ कथा श्रवण करने वाले श्रद्धालुओं को मिलता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मे लोगों को अपनी संस्कृति, सभ्यता एवं धार्मिक धरोहर से जुड़े रहना बहुत आवश्यक है। जिसके लिए श्रीमद्भागवत कथा सर्वोत्तम आयोजन होता है। इसलिए ऐसे धार्मिक आयोजन में भागीदारी करना जरूरी है ताकि भविष्य की पीढ़ी भारतीय ज्ञान परंपरा से परिचित हो और हमारे रीति रिवाजों को सही से आसानी से कम समय में समझ सके।

ओल्ड फरीदाबाद में पुरानी चुंगी रोड शर्मा डेयरी के निकट आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के शुभारम्भ पर निकली भव्य कलश शोभा यात्रा। जिसमे सैंकड़ों श्रद्धुलयों ने भाग लिया। महिलाएं कलश धारण क़र भजन कीर्तन के दौरान धार्मिक भजनों की धुन पर नृत्य करती चल रही थी। इस कलश यात्रा में 71 महिलाएं कलश धारण कर शोभायात्रा में शमिल हुई। कथा आयोजन समिति से श्याम सुंदर एवं सेवादार राजू चौहान ने बताया कि प्रतिवर्ष जनवरी माह में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया जाता है। यह कथा वाचन 19 जनवरी से 26 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक निश्चित की गयी है। कथा वाचक आचार्य श्याम सुंदर महाराज की मधुर वाणी से हम और आप एवं सभी बांके बिहारी के भक्तजन श्रीमद् भागवत का श्रवण कर धर्म लाभ उठाएंगे। कथा का समापन 26 जनवरी को हवन यज्ञ के उपरांत विशाल भंडारा के आयोजन होगा। कलश शोभा यात्रा के आयोजन में शर्मा डेयरी वाले बाबूराम शर्मा, दिनेश जैन, भूप सिंह चौहान, योगराज चौहान, राजबीर सिंह चौहान उर्फ़ राजू सहित कॉलोनी वासियों का सहयोग सराहनीय रहा।  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »