Thursday, July 3, 2025
No menu items!
spot_img
Homeहरियाणाकेंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के निवास पर शोक जताने पहुंचे मुख्यमंत्री नायब...

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के निवास पर शोक जताने पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी

हिन्दुस्तान तहलका / गीतिका
गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पिता कदम सिंह यादव के निधन पर शोक जताने के लिए देशभर से भाजपा नेता उनके जमालपुर स्थित घर पहुंच रहे हैं। दोपहर बाद करीब पांच बजे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और उद्योगमंत्री राव नरबीर सिंह भी जमालपुर गांव पहुंचकर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री एवं अलवर से सांसद भूपेंद्र यादव के पिता स्वर्गीय कदम सिंह के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। केंद्रीय मंत्री के पिता का शनिवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को उनके पैतृक गांव जमालपुर में किया गया। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय कदम सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री और उनके परिजनों से मुलाकात की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।


इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने सुबह पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। दोपहर में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमार भी पहुंचीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। शाम को प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी जमालपुरा पहुंच सकते हैं, क्योंकि वे दोपहर में गुरुग्राम में रहेंगे। उनके अलावा बड़ी संख्या में राजनीतिक लोग भूपेंद्र यादव के घर पहुंच रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »