Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRफरीदाबादफौगाट स्कूल का छात्र कार्तिक पाठक करेगा मलेशिया में शैक्षिक भ्रमण

फौगाट स्कूल का छात्र कार्तिक पाठक करेगा मलेशिया में शैक्षिक भ्रमण

हिन्दुस्तान तहलका  / संवाददाता
फरीदाबाद। सेक्टर-56 राजीव कॉलोनी स्थित फौगाट पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल के मेधावी छात्र कार्तिक पाठक को विद्यालय प्रबंधन विदेश की सैर कराएगा। ज्ञात रहे कि कार्तिक पाठक फौगाट स्कूल के कक्षा चौथी का छात्र हैं। नवंबर माह में हुई मेधावी परीक्षा (केट-नॉलेज एप्टीट्यूड टेस्ट) में शामिल हुए 800 प्रतिभागियों में सर्वाधिक अंक अर्थात पहला पायदान हासिल कर अपने आपको विदेशी शैक्षिक भ्रमण के लिए चयनित करवाया।
कार्तिक पाठक की दो बहनें हैं जो फौगाट स्कूल की आठवीं कक्षा में पढ़ती हैं। वो भी अपने भाई की तरह ही होशियार व मेधावी हैं। कार्तिक पाठक के पिता रणजीत कुमार पाठक एक निजी कंपनी में नौकरी करके अपने बच्चों का लालन-पालन करते हैं। कार्तिक की माँ एक कुशल गृहणी हैं, जो अच्छे से बच्चों की परवरिश करती हैं और उसी परवरिश के नतीजन बच्चे ऐसे हैं, जिन पर स्कूल को गर्व है। मूल रूप से बिहार से संबंध रखने वाले रणजीत कुमार पाठक बच्चे की इस स्कूल सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए फौगाट स्कूल प्रबंधन का आभार व्यक्त करने के साथ-साथ स्कूल के अध्यापक-अध्यापिकाओं की मेहनत और लगन को ही उनके बच्चों की सफलता का मूल स्रोत मानते हैं।


फौगाट स्कूल निदेशक डॉ.सतीश फौगाट ने बताया कि उनका विद्यालय बहुत ही वाजिब फीस पर समाज के मध्यम वर्ग को लाभान्वित करने की नीयत से स्कूल संचालन कर विदेशों तक सम्मान पा रहा है। सन्-2019 में भी स्कूल को ब्रिटिश की पार्लियामेंट लंदन में सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ था। फौगाट स्कूल हर वर्ष ऐसी प्रतियोगिता करवा कर टॉपर बच्चे को विदेश, अगले दस पायदान तक के बच्चों को देश में बैंगलोर, कोलकाता या हैदराबाद तथा अगले 30 वें स्थान तक आने वाले बच्चों को राष्ट्रीय विज्ञान केन्द्र- दिल्ली का शैक्षिक भ्रमण कराकर उनकी वैज्ञानिक सोच को बल प्रदान करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »