Wednesday, July 1, 2026
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRफरीदाबादफरीदाबाद में एसीबी की बड़ी कार्रवाई ; रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े...

फरीदाबाद में एसीबी की बड़ी कार्रवाई ; रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सीआईए इंचार्ज एएसआई व दो सिपाही

फरीदाबाद। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) फरीदाबाद की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक एएसआई और दो सिपाहियों को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 में तैनात सीआईए इंचार्ज एएसआई संजय, सिपाही खालिद और फारूक शामिल हैं। आरोपियों ने चोरी का केस दर्ज न करने की एवज में शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की मांग की थी।

शिकायतकर्ता के अनुसार, वह अपने घर के नीचे कबाड़ का व्यापार करता है। एक सितंबर को कुछ लोग सादा कपड़ों में खुद को क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 से बताते हुए उसकी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने उसके पिताजी पर चोरी का माल खरीदने-बेचने का आरोप लगाया और उन्हें जबरन अपने साथ ले गए। बाद में जब शिकायतकर्ता एक परिचित के साथ क्राइम ब्रांच कार्यालय पहुंचा, तो वहां मौजूद एएसआई संजय और दोनों सिपाहियों ने मामले को रफा-दफा करने के लिए एक लाख रुपये की मांग की। जब उसने असमर्थता जताई, तो 25 हजार रुपये तुरंत लाने को कहा गया। इसके बाद पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को दी। एसीबी टीम ने योजना बनाकर पीड़ित को नकद राशि के साथ भेजा और जैसे ही आरोपियों ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया गया।

एसीबी अधिकारियों ने बताया कि तीनों पुलिस कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। टीम ने पुलिस कर्मचारियों के पास से रिश्वत के नोट भी बरामद कर लिए। टीम आज सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »