Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeहरियाणाचंडीगढ़प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में हरियाणा का...

प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में हरियाणा का रहेगा विशेष योगदान:नायब सैनी

हिन्दुस्तान तहलका / लोकेश गुप्ता
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने में हरियाणा का विशेष योगदान रहेगा। इसी तरह से हम सभी को मिलकर हरियाणा के विकास की गति को और तेजी से आगे बढ़ाना होगा। सरकार की नीतियों व कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना होगा। मुख्यमंत्री शुक्रवार आज अपने निवास चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में अंबाला से आए सैकड़ों लोगों को संबोधित कर रहे थे।


मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हर क्षेत्र में विकास हुआ है और दुनिया में भारत का नाम ऊंचा हुआ है। अब भारत सुरक्षित, लोगों के हितों को सर्वोपरि रखने वाला, तीव्र गति से विकसित होने वाला राष्ट्र बन रहा है।उन्होंने कहा कि केंद्र व हरियाणा की जनहितैषी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। पात्र व्यक्तियों को चिंता करने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि सरकार उनके हितों का पूरा ख्याल रख रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हरियाणा का विकास तेज गति से हो रहा है। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, जिससे आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिली है। ट्रिपल इंजन की सरकार तीन गुना तेजी से काम करके देश व प्रदेश में विकास कार्यों में बढ़ोतरी करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र व हरियाणा की सरकार ने किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम किया है। हरियाणा देश का पहला राज्य है जो किसानों की सभी फसलों को शत प्रतिशत एमएसपी पर खरीद रहा है।उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीने में 1.50 लाख लोग संत कबीर कुटीर में उनसे मिलने पहुंचे, जिनमें से 75 हजार लोगों के काम किए गए। अन्य लोगों के काम भी तीव्र गति से किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिसार में महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट का उदघाटन और यमुनानगर में 800 मेगावाट बिजली की नई यूनिट का शिलान्यास करने आ रहे हैं। इस यूनिट पर 7272 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जो कि वर्ष 2028 के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने लोगों से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में यमुनानगर में पहुंचे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी, पूर्व मंत्री असीम गोयल, पूर्व मंत्री संतोष सारवान, बंतो कटारिया सहित काफी गणमान्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »