हिन्दुस्तान तहलका /दीपा राणा
हरियाणा के आधे से ज्यादा जिले आंधी बारिश-तूफान के चलते अलर्ट पर हैं, शुक्रवार दोपहर के बाद एक बार फिर से मौसम बदल गया है। हरियाणा के 12 जिलों में तेज आंधी के बाद बारिश भी हुई है। जिसमें सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, भिवानी, झज्जर, रोहतक, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, नारनौल और नूंह में आधी से पहले काली घटा छा गई। सिरसा और भिवानी में ओले भी गिरे।

इसके आलावा शाम होते – होते फरीदाबाद में भी काले बादल छा गए और तेज धूल भरी आंधी – तूफान ने पूरे शहर को अपनी गिरफत में ले लिया। मौसम विभाग सूचना जारी की है कि आने वाले दिनों में भी मौसम इसी तरह का रहने वाला है।