Saturday, July 4, 2026
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRफरीदाबादविधायक धनेश अदलखा ने किया आचार्य महाश्रमण फिजियोथेरेपी सेंटर का उद्घाटन

विधायक धनेश अदलखा ने किया आचार्य महाश्रमण फिजियोथेरेपी सेंटर का उद्घाटन

तहलका जज्बा / दीपा राणा
फरीदाबाद। विधायक धनेश अदलखा ने एसजीएम नगर स्थित महावीर इंटरनेशनल सेवा केन्द्र, देवेंद्र कुमार स्मृति भवन, पर आचार्य महाश्रमण फिजियोथेरेपी सेंटर का उद्घाटन किया। इस मौके पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष सरिता डागा, तेरापंथ महिला मंडल फरीदाबाद शाखा की अध्यक्षा ललिता वेद, पार्षद कर्मवीर बैंसला मुख्य रूप से उपस्थित थे। उद्घाटन के बाद मेडिकल पलंग और कन्या सुरक्षा सर्किल की बैंचो को भी सेवा कार्य के लिए समर्पित किया गया। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल सोशल फाउंडेशन के संरक्षक अजीत पटवा ने बताया कि तेरापंथ महिला मंडल फरीदाबाद के प्रयोजन में फिजियोथेरेपी के उपकरण जया कोठारी की स्मृति में 15 सेक्टर निवासी ज्योतिका अभिषेक कोठारी ने दान स्वरूप प्रदान किए, त्रिशला जैन की स्मृति में 15 सेक्टर निवासी मुक्ता अमरदीप जैन ने और नौरतन मल बांठिया की स्मृति में आदित्य बांठिया ने कन्या सुरक्षा सर्किल की बेंच मानव सेवा में समर्पित किए।


इस अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष सरिता डागा ने तेरापंथ महिला मंडल की इस अभूतपूर्व कार्य की सराहना की और कहा कि विश्व में सबसे लंबी अहिंसा पदयात्रा करने वाले जैन धर्म के प्रचारक आचार्य महाश्रमण के नाम से फिजियोथेरेपी सेंटर को खोलने और उसे चलाने में महावीर इंटरनेशनल सोशल फाउंडेशन का योगदान सेवा कार्य को चार चांद लगाएगा। पार्षद कर्मवीर ने कहा कि उनके क्षेत्र में फिजियोथेरेपी सेंटर के खुलने से यहां के निवासियों को फायदा मिलेगा और उन्होंने महावीर इंटरनेशनल सेवा केन्द्र की गली का सुधार का आश्वासन दिया। एमआईएसएफ के परियोजना निदेशक उमेश अरोड़ा ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।


इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल सोशल फाउंडेशन के भावी अध्यक्ष प्रमोद सचदेवा, वर्तमान अध्यक्ष सुनील मस्ता, उपाध्यक्ष प्रेमिल जैन, तेरापंथ सभा के अध्यक्ष कन्हैया लाल बेद, बीजेपी के सघन कार्य करता अमित आहूजा, अलका भाटिया, फरीदाबाद रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव बिजेंद्र सौरौत, पुरुषोत्तम सैनी, एक्यूप्रेशर उपचारक कृष्ट दयाल मिश्रा, फिजियोथैरेपिस्ट मोनिका भूटानी आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »