फरीदाबाद। नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल के सुझाव पर भारत सरकार से विचार करने के बाद इस योजना के अंतर्गत फरीदाबाद को पायलट सिटी चुना गया है। राज्य सरकार ने दीनदयाल जन आजीविका योजना- शहरी के कार्यान्वयन हेतु फरीदाबाद को पायलट शहर के रूप में चुना है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा शुरू की जाने वाली दीनदयाल जन आजीविका योजना- शहरी के पायलट प्रोजेक्ट के दौरान नोडल अधिकारी नियुक्ति नगर परियोजना अधिकारी द्वारका प्रसाद को किया गया है और मिशन निदेशक, राज्य शहरी विकास प्राधिकरण, हरियाणा, पंचकूला को सूचित कर दिया गया है।
निगम कमिश्नर ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दीनदयाल जन आजीविका योजना (शहरी) के पायलट के घटक समुदाय नेतृत्व वाली संस्था विकास, वित्तीय समावेशन और उद्यम विकास (एफ आई एंड ईडी) जबकि सामाजिक अवसंरचना में (आश्रय स्थल, देखभाल क्लस्टर, श्रमिक चौक आदि) पायलट चरण के दौरान की जाने वाली गतिविधियाँ में शहरी गरीबों की सामाजिक-आर्थिक रूपरेखा और सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के साथ संबंध। कमजोर समूहों के स्वयं सहायता समूहों और सीआईजी का गठन, ऋण की आवश्यकता का आकलन और एसएचजी/सीआईजी को परिक्रामी निधि का वितरण के साथ साथ सामाजिक बुनियादी ढांचे की स्थापना के लिए भूमि की पहचान करना, जैसे देखभाल क्लस्टर, डे केयर सेंटर, श्रमिक चौक, शहर आजीविका केंद्र, गिग श्रमिकों के लिए विश्राम स्थल और उनकी डीपीआर प्रस्तुत करना होगा।
इन कमजोर समूहों को ईडीपी कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। सर्व साधारण को अवगत कराया जाता है कि सरकार द्वारा जनहित में दीनदयाल जन आजीविका शहरी योजना शुरू की गई है। उक्त योजना के त्वरित क्रियान्वयन एवं इसे सुचारू रूप से चलाने के लिए नगर निगम, फरीदाबाद पार्षदगण,रेजिडेंस वेलफेयर सोसायटी,मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन, कंस्ट्रक्शन ठेकेदारों,ऑटो रिक्शा यूनियन, मजदूर यूनियन, सभी मीडिया यूनियन एवं अन्य सभी सामाजिक संस्थाओं का सहयोग अपेक्षित है। इस योजना का लाभ लेने के लिए फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र का कोई भी लाभार्थी नगर निगम कार्यालय, बी. के. चौक, एन.आई.टी, फरीदाबाद के कमरा न0-96 में आकर अपना सोशल प्रोफाइलिंग करवा सकता है तथा भारत सरकार द्वारा संचालित 9 स्कीमों का फायदा ले सकता है।
यह है भारत सरकार द्वारा संचालित नौ स्कीम
- प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएम -जेडीवाई)
- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएम -जेजेबी)
- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई )
- एक राष्ट्र – एक राशन कार्ड योजना (ओएनओआरसी)
- प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (पीएम-एसवाईएम)
- भवन और अन्य निर्माण श्रमिक पंजीकरण (बीओसीडब्ल्यू)
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएम-एमएमवीवाई)
- प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना (पीएम-जेएसवाई)
- प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना (पीएमजेएवाई या पीएमजेएबीवाई)


