Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRफरीदाबादफरीदाबाद से पलवल जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित

फरीदाबाद से पलवल जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित

हिंदुस्तान तहलका / विष्णु हरि पाठक

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित ग्रुप-सी सीईटी परीक्षा के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन फरीदाबाद द्वारा फरीदाबाद से पलवल जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए व्यापक परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु 26 व 27 जुलाई 2025 को विशेष बसें चलाई जाएंगी।

फरीदाबाद से पलवल गंतव्य के लिए विभिन्न कलस्टरों से कुल 358 बसें चलाई जाएंगी, जिसमें:

  • 26 जुलाई को: पहली शिफ्ट में 94 और दूसरी शिफ्ट में 96 बसें
  • 27 जुलाई को: पहली शिफ्ट में 91 और दूसरी शिफ्ट में 77 बसें उपलब्ध रहेंगी।
  • इन बसों के माध्यम से लगभग 13,179 परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुँचाया जाएगा।
  • 26 जुलाई को: 3367 (पहली शिफ्ट) व 3467 (दूसरी शिफ्ट) परीक्षार्थी
  • 27 जुलाई को: 3255 (पहली शिफ्ट) व 3090 (दूसरी शिफ्ट) परीक्षार्थी यात्रा करेंगे।

बस संचालन निम्नलिखित प्रमुख क्लस्टरों से किया जाएगा:

डॉ मंगलसेन बस अड्डा एनआईटी फरीदाबाद, बस स्टैंड बल्लभगढ़, तिगांव, मोहना, अटाली, धौज, बदरपुर, खेड़ीकलां एवं मंझावली।

सभी बस स्टैंड से बसों का प्रस्थान समय प्रातः 05:00 बजे निर्धारित किया गया है। परीक्षार्थियों से अनुरोध है कि निर्धारित समय से पहले अपने क्लस्टर स्थान पर पहुँचें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »