हिंदुस्तान तहलका / विष्णु हरि पाठक
बल्लभगढ़। मोहना रोड पर बनाए जा रहे एलिवेटेड पुल का सोमवार आज स्थानीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गति और गुणवत्ता का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विधायक शर्मा ने बताया कि पुल का निर्माण कार्य तेज़ गति से जारी है और उन्हें उम्मीद है कि यह परियोजना तय समयसीमा के भीतर पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्माण के चलते आमजन को कुछ असुविधा हो सकती है, लेकिन यह अस्थायी है। पुल के बन जाने के बाद बल्लभगढ़ शहर के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों व बाहर से आने वाले यात्रियों से अपील की है कि जब तक निर्माण कार्य जारी है, वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और मोहना रोड पर तभी आएं जब कोई अत्यंत आवश्यक कार्य हो।इसके साथ ही पं. शर्मा ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि परियोजना के पूरा होने के बाद यह पुल ट्रैफिक को सुगम बनाएगा और क्षेत्र के लोगों को दीर्घकालिक लाभ देगा।


