Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeहरियाणापलवलघर से कर रहा था नशे की तस्करी, एचएसएनसीबी ने चरस समेत...

घर से कर रहा था नशे की तस्करी, एचएसएनसीबी ने चरस समेत किया गिरफ्तार

पलवल। हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के अभियान में एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की फरीदाबाद यूनिट ने 108 ग्राम से अधिक चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना मुंड़कटी क्षेत्र के गांव बँचारी में दाऊजी मंदिर के पास की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोविंद, निवासी प्रेम पट्टी, गांव बंचारी, जिला पलवल के रूप में हुई है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई, जिसमें युवक को उसके घर के पास से धर दबोचा गया। पुलिस टीम ने मौके पर तलाशी लेकर चरस बरामद की, जिसे वह कथित तौर पर तस्करी के लिए इस्तेमाल कर रहा था।

यह कार्रवाई एचएसएनसीबी फरीदाबाद यूनिट के प्रभारी निरीक्षक मनोज सांगवान के नेतृत्व में की गई। टीम को निर्देश पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा और उप पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार द्वारा दिए गए थे। टीम में शामिल एएसआई महेंद्र व अन्य पुलिसकर्मी गांव बंचारी के बस स्टैंड के पास मौजूद थे, जब उन्हें जानकारी मिली कि एक युवक अपने घर से नशे का धंधा चला रहा है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी की निगरानी में की गई तलाशी में 108.29 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास चरस कहां से आई और वह इसे कहां-कहां सप्लाई करता था। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »