Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeहरियाणापलवलपलवल में स्वतंत्रता दिवस समारोह पर राज्य मंत्री राजेश नागर ने उत्कृष्ट...

पलवल में स्वतंत्रता दिवस समारोह पर राज्य मंत्री राजेश नागर ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों का किया सम्मान

तहलका जज्बा / संवाददाता

पलवल। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी(स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि मां भारती के असंख्य वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान देकर हमें आजादी दिलाई। इसलिए 15 अगस्त एक तारीख नहीं है, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावना का दिन है। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने शुक्रवार को पलवल स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पधारकर राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। वही उन्होंने भव्य परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इससे पहले मंत्री राजेश नागर ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया।

इस मौके पर खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने पलवल वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज पूरा भारत तिरंगामय है, हर गली, हर घर तिरंगे के रंग में रंगा है और हर कोने में देशभक्ति की गूंज है। तिरंगा हमारे इतिहास, संघर्ष और सपनों का जीवंत प्रतीक है। हमारे वीर सैनिक देश की सीमाओं पर विपरीत परिस्थितियों में भी तिरंगे की शान को बरकरार रखे हुए हैं, जिनकी बदौलत आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हम उन ज्ञात-अज्ञात शहीदों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने आजादी से पहले और बाद में, भारत की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। समारोह में मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता सेनानियों तथा युद्ध वीरांगनाओं और अमर शहीदों के परिजनों को शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया।राज्य मंत्री राजेश नागर ने जिला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने एसडीएम ज्योति, अनूप सिंह व कैलाश कम्प्यूटर ऑपरेटर उपायुक्त कार्यालय, कुमार अभिजीत पुस्तकालय सहायक, कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश पलवल, प्रवीन रावत, रीडर ग्रेड-2, शिवानी व दीपेश, विद्यार्थी, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिंगोड , मनोज कुमार सहायक उपायुक्त कार्यालय, शिव कुमार गुप्ता प्रधानाचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहीन, वेदराम शर्मा, सेवाकालीन अध्यापक, सतबीर सिंह सेवादार उपायुक्त कार्यालय, नाजर सिंह निजी सहायक उपायुक्त कार्यालय, निरीक्षक जगबीर प्रबंधक, थाना यातायात, लक्ष्मण सीआईए स्टाफ, देवेंद्र व किशन कुक शुगर मिल पलवल, डॉ. प्रांजल दहिया प्रभारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीघोट, कौशल जेई नगर परिषद पलवल, गजे सिंह जेई जनस्वास्थ्य विभाग पलवल, मधुबाला लिपिक जिला परिषद पलवल व अजीत सिंह फिटर इंस्ट्रक्टर सरकारी आईटीआई हथीन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Deepa Rana

हिंदुस्तान तहलका की वरिष्ठ पत्रकार दीपा राणा को किया सम्मानित

समारोह में मंत्री राजेश नागर ने अमन शर्मा पप्पन प्लाजा पलवल, सामाजिक कार्यकर्ता, संदीप गोयल, प्रधान व्यापार मंडल, मनीष जैन लाइंस क्लब, पवन भूटानी प्रधान, शवदाह घाट माल गोदाम रोड पलवल, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी सुरेश चंद, हिंदुस्तान तहलका की वरिष्ठ पत्रकार दीपा राणा के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता जय करण गांव टिकरी, मनोज गांव भवाना, नरेश गांव भवाना, राजी गांव काशीपुर, सोनू गांव बिलौचपुर व खुशियां फाउंडेशन सामाजिक संस्था के सदस्य को सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »