- विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा भारत पोलियो फ्री अभियान में करें सहयोग
तहलका जज्बा / दीपा राणा
बल्लभगढ़। विधायक मूलचंद शर्मा ने नौनिहालों को पल्स पोलियो ड्रॉप्स पिलाकर सरकारी अस्पताल से अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भारत पोलियो फ्री लेकिन भविष्य में भी भारत में एंट्री न करे। इसके लिए चिन्हित एरिया में समय-समय पर ऐसे अभियान चलाए जाते हैं। अभियान के अंतर्गत आज हरियाणा के छह जिलों में पिलाई जा रही है। ये दवा आज पोलियो बूथ पर उसके बाद अगले दो दिन घर-घर जाकर पिलाई जाएगी। डिप्टी सीएमओ डॉक्टर मान सिंह ने बताया कि फरीदाबाद में करीब लाख 64 हजार से ज़्यादा और बल्लभगढ़ में लगभग 10 हज़ार 5 सौ बच्चो को पल्स पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। भारत सरकार इस बीमारी को लेकर समय-समय पर अभियान चलाती है।
विधायक पं.मूलचंद शर्मा एक अन्य कार्यक्रम के तहत अग्रवाल धर्मशाला पहुंचे। यहां 70 साल के बुजुर्ग लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य सिंगला अटल सेवा केंद्र संचालक रितु सिंगला द्वारा किया गया। जिसका विधायक मूलचंद शर्मा ने शुभारंभ किया। सीएससी सेंटर को विधायक द्वारा प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। इस मौके पर धर्मशाला के प्रधान भगवान दास गोयल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा शिव सैनी धर्मशाला में जन कल्याण सेवा न्यास संस्था के सहयोग से श्रीमती रेणु आर्य द्वारा आयुर्वेदिक एम्स दिल्ली के डॉक्टरों द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। संस्था के प्रधान अमित गोयल, आईएमटी के प्रधान वीरभान शर्मा, गौरव शर्मा, प्रेम मदान, उधम अधाना, भगत सिंह सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


