Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRफरीदाबादपोस्टर प्रतियोगिता में छात्रों ने दर्शाया गणित का महत्व

पोस्टर प्रतियोगिता में छात्रों ने दर्शाया गणित का महत्व

तहलका जज्बा / संवाददाता
फरीदाबाद। शिक्षा विभाग के आदेशानुसार गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में जूनियर रेडक्रॉस, स्काउट्स गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड के सहयोग से गणित सप्ताह के अंतर्गत गणित के महत्व पर व्याख्यान, क्विज, निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इससे पूर्व विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जूनियर रेडक्रॉस और ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि मैथमेटिक्स इज द किंग आफ आल सब्जेक्ट्स अर्थात गणित सभी विषयों का राजा कहलाता है। सभी विषय गणित के बिना अधूरे हैं। इसी प्रकार जीवन भी गणित के बिना अधूरा कहलाता है। गणित का तात्पर्य है एक्यूरेसी अर्थात एब्सोल्यूट करेक्ट एवं स्टीकता। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन और समय नियमिता नितांत आवश्यक है। मनचंदा ने कहा कि जिन विद्यार्थियों को गणित सीखने में कठिनाई आती है उन्हें गणित सीखने के प्रयासों में तीव्रता और गंभीरता लानी होगी। उन्होंने अध्यापकों से भी आग्रह किया कि गणित शिक्षण में नवाचार एवं ऑडियो विजुअल माध्यम से सरलता लाएं। डिजिटल एवं स्मार्ट बोर्ड गणित शिक्षण को अधिक प्रभावी और सरल बना रहे है इसलिए अधिक से अधिक डिजिटल संसाधनों का उपयोग करें ताकि सभी विद्यार्थी प्रभावी रूप से लाभार्थी हों। गणित सप्ताह के अंतर्गत आज पोस्टर कंपटीशन का आयोजन किया गया। कॉर्डिनेटर प्राध्यापिका ममता गौड़, प्राध्यापिका गीता और प्राध्यापक संदीप ने कार्यक्रम आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्राध्यापक निखिल एवं अन्य सभी स्टाफ ने बढ़चढ़ कर प्रतिभागिता की और गणित को एक्टिविटी के माध्यम से रोचक बना कर विद्यार्थियों को बताया। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों काजल, यास्मीन और चांदनी को सम्मानित किया। सराहनीय आयोजन के लिए प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने प्राध्यापिका ममता, गीता, प्रतिभागियों एवम सभी विद्यार्थियों का अभिनंदन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »