Wednesday, February 5, 2025
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRफरीदाबादस्वामी पुरुषोत्तमाचार्य के जन्मदिन पर सेवादारों ने अस्पतालों में की सेवा

स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य के जन्मदिन पर सेवादारों ने अस्पतालों में की सेवा

  • आश्रम में देश विदेश से हजारों भक्तों के जुटने की तैयारी संपन्न

तहलका जज्बा / दीपा राणा
फरीदाबाद। सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम के अधिष्ठाता जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज के एक जनवरी को आसन्न जन्मोत्सव से पूर्व ही सेवा और सत्संग के कार्यक्रम प्रारंभ हो गए हैं। इस कड़ी में आज आश्रम के सेवादारों ने जिला नागरिक अस्पताल और ईएसआई अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच सेवा की। यहां सेवादारों ने अस्पताल प्रबंधन के सहयोग से मरीजों को आश्रम से लाए गर्मी प्रदान करने वाले वस्त्र और प्रसाद प्रदान किए। सेवादारों ने मरीजों और उनके तीमारदारों को बताया कि वह श्री सिद्धदाता आश्रम से आए हैं और आपके लिए श्री गुरु महाराज के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनका आशीर्वाद लेकर आए हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि आप जल्द ही स्वस्थ होकर अपने परिजनों के संग रहें। दोनों अस्पतालों में भर्ती अधिकांश मरीजों को श्री सिद्धदाता आश्रम की दिव्यता एवं भव्यता के बारे में पहले से जानकारी दी और उन्होंने कहा कि वह भी ठीक होकर आश्रम आएंगे और श्री गुरु महाराज को जन्मदिन की बधाई देंगे।

इस अवसर पर पहुंचे सेवादारों ने बताया कि श्री गुरु महाराज के जन्मदिन को लेकर भक्तों में बड़ा उत्साह है। एक जनवरी को तो आश्रम में बड़ा कार्यक्रम होगा ही जिसमें देश विदेश से हजारों की संख्या में भक्त जुटेंगे। वहीं इस गुरु महाराज को जन्मदिन की बधाई देने और एक दूसरे को नववर्ष की भी बधाई देने का अवसर हमें मिलने वाला है। इसके लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस अवसर पर आश्रम के परिक्रमा मार्ग में दर्जन भर अल्पाहार की सेवा स्टॉल लगाई जाएंगी। वहीं मंदिर परिसर को भी सुंदर रोशनी से जगमगाने की तैयारी है। आने वाले सभी भक्तों को गुरु महाराज स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य स्वयं प्रसाद एवं आशीर्वाद देंगे। आमतौर पर हर वर्ष पिछले से ज्यादा भक्तों के जमा होने का गवाह बनता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »