Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशमथुरा के रेस्टोरेंट में चल रहे अवैध बियर बार पर आबकारी विभाग...

मथुरा के रेस्टोरेंट में चल रहे अवैध बियर बार पर आबकारी विभाग ने मारा छापा,

-मैनेजर और संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

तहलका जज्बा / शिवांगी चौधरी
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में आबकारी विभाग की टीम ने बीती रात गोवर्धन चौराहा स्थित अवैध रूप से रेस्टोरेंट में छापामारी की। इस दौरान टीम ने 52
बियर की कैन बरामद की है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मैनेजर और संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

बताया जा रहा है कि थाना कोतवाली के गोवर्धन चौराहा स्थित हाई जोन एरिया में लव बिंग्स रेस्टोरेंट पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापामार कार्रवाई की है। बीती रात जिला आबकारी अधिकारी उपेंद्र सिंह द्वारा लव विंग्स कैफे पर छापा मार की कार्रवाई की गई। रेस्टोरेंट में अवैध रूप से बिना किसी अनुज्ञापन के बियर शराब परोसी जा रही थी। मुखबिर खास द्वारा मिली सूचना पर विभाग ने छापामार कार्रवाई करते हुए 52 बीयर कैन बरामद की है। जिसमें ऑनलाइन विज्ञापन में भी अल्कोहल प्रदर्शित किया गया था, रेस्टोरेंट संचालक व मैनेजर के विरुद्ध विभिन्न सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

छापे के दौरान रेस्टोरेंट में बियर परोसी जाने से ग्राहकों में हड़कंप मच गया। रेस्टोरेंट के मालिक पुष्पेंद्र व उनके मैनेजर बेटर आयरन को भी हिरासत में लिया गया है। आपको बता दें कि नववर्ष पर जश्न मनाने के उद्देश्य से मथुरा के रेस्टोरेंट एवं कैफे में लगातार तैयारी की जा रही है जिसे देखते हुए। आबकारी विभाग और पुलिस ने कमर कसी है और बुधवार की रात गोवर्धन चौराहा स्थित लव विंग कैफे पर छापामार कार्रवाई गई जिसके चलते हुए अन्य कैसे संचालकों में हड़कंप मच गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »