Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeपंजाबकैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने ली घायल किसानों की स्थिति की...

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने ली घायल किसानों की स्थिति की जानकारी

हिन्दुस्तान तहलका / सुशील कुमार

पातडा / पटियाला – सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज पातडा अस्पताल में घायल किसानों की स्थिति के बारे में पूछताछ की और घायलों को प्रदान की जा रही मेडिकल सेवाओं का जायजा लिया। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पहले ही घायल किसानों को सभी प्रकार की मेडिकल सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश जारी किए हैं।मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए आदेशों के अनुसार, उन्हें खनौरी सीमा पर घायल किसानों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए तैनात किया गया है।

राजपुरा में विधायक कर रहे निगरानी

उन्होंने कहा कि पटियाला में सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह एवं राजपुरा में विधायक डॉ. चरणजीत सिंह चन्नी घायल किसानों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी कर रहे हैं। घायल किसानों से बात करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार घायल किसानों को हर तरह की मेडिकल सुविधाएं मुहैया करा रही है और किसी को भी इलाज के मामले में कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

मंत्री से कर सकते हैं संपर्क

नेत्र रोगों के विशेषज्ञ कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पातडा अस्पताल में भर्ती मरीजों की हालत स्थिर है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए भर्ती मरीजों से कहा कि स्वास्थ्य अमले द्वारा उपचार की पर्याप्त व्यवस्था है, फिर भी किसी भी प्रकार की समस्या के लिए उनसे संपर्क किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों का इलाज निशुल्क किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »