Friday, July 26, 2024
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRफरीदाबादपूर्व कैबिनेट मंत्री करण दलाल ने गठबंधन के प्रत्याशी महेन्द्र प्रताप को...

पूर्व कैबिनेट मंत्री करण दलाल ने गठबंधन के प्रत्याशी महेन्द्र प्रताप को खुले समर्थन देने का किया ऐलान

हिंदुस्तान तहलका / दीपा राणा

फरीदाबाद। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी एवं इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी महेन्द्र प्रताप सिंह को सोमवार को आज पलवल जिले में उस समय बडा राजनीतिक बल मिला जब पिछले दिनों टिकट न मिलने से कथित तौर पर नाराज चल रहे हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री करण सिंह दलाल ने पलवल में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर अपने खुले समर्थन का ऐलान कर दिया। सम्मेलन में उपस्थित हजारों की संख्या ने कार्यकर्ता सम्मेलन को एक बडी रैली का रूप दे दिया जिसमें इलाके की 36 बिरादरी की ओर से हजारों लोगों की उपस्थिति में पगड़ी बांधकर सम्मान कर अबकी बारी महेन्द्र प्रताप की बारी के नारों के साथ भारी बहुमत से जिताने का आश्वासन दिया। सम्मेलन में भाजपा के बागी पूर्व विधायक सुभाष चौधरी भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

जुमलेबाजों से अपने आपको बचाने का सही वक्त आ गया: महेंद्र प्रताप

उपस्थित जनसैलाब से गदगद कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री करण दलाल द्वारा आयोजित इस कार्यकर्ता सम्मेलन ने जो विशाल रैली का रूप लिया है इसने दिखा दिया की अब जुमलेबाज भाजपाई जा रहे हैं और आमजन का राज आ रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार यह लड़ाई सिर्फ चुनावी नहीं है बल्कि संविधान व देश को बचाने की भी है। क्योंकि गरीब, दलित व पिछड़ा विरोधी मानसिकता से ग्रस्त भाजपा संविधान को बदलने की बात कह रही है। ऐसे में इन जुमलेबाजों से अपने आपको बचाने का सही वक्त आ गया है क्योंकि लोकतंत्र में वोट ही सबसे बड़ी ताकत होती है इसलिए अपनी वोट की ताकत का एहसास कराओ। उन्होंने कहा कि जनसभा में मौजूद हजारों लोगों के चेहरों पर मुस्कान बता रही है कि यहां के लोगों ने भाजपा को हराने का पक्का मन बना लिया है।

करण दलाल ने भाजपा प्रत्याशी पर जमकर साधा निशाना

वहीं पूर्व मंत्री करण दलाल ने अपने संबोधन में भाजपा प्रत्याशी पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि अब इस भाजपा के अहंकार को खत्म करने का समय आ गया है अगर हमने ऐसे लोगों को फिर से मौका दे दिया तो यह इलाका हमें बर्दाश्त नहीं करेगा। इसलिए अब समय है कि सब एकजुट हो जाओ और जो हमारे इलाके का सम्मान था उसकी नजीर पेश करो तथा खुद अपने आप को कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप बनकर चुनाव लड़ो।

महेन्द्र प्रताप सिंह की जीत जरूरी है: सुभाष चौधरी

इस अवसर पर पूर्व विधायक सुभाष चौधरी ने कहा एकता, एकजुटता और भाईचारा ही मेरा मूल मंत्र है इसलिए आज के हालातों में महेन्द्र प्रताप सिंह की जीत जरूरी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने का सही वक्त आ गया है इसलिए सब एक हो जाओ और अबकी बारी महेन्द्र प्रताप को जिताओ।

यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर रावत, पूर्व चेयरमैन विजेन्द्र चांट, ज्ञान सिंह चौहान, संयुक्त किसान मोर्चा से मास्टर महेन्द्र चौहान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंडित एसके शर्मा, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव मोहम्मद बिलाल उटावड़, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन केशव देव मुंजाल, राजेश्वर गर्ग, महिला जिलाध्यक्ष सविता चौधरी, प्रेरणा कालडा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »