Saturday, October 10, 2026
No menu items!
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशUP News: गोवंश को मेवात ले जाए जा रहे गो तस्करों की...

UP News: गोवंश को मेवात ले जाए जा रहे गो तस्करों की पुलिस और गो रक्षकों से साथ हुई भिड़ंत

➡17 गोवंशों को बरामद कर गोशाला भिजवा दिया
➡एक  तस्‍कर गिरफ्तार, दूसरा फरार

हिन्दुस्तान तहलका / शिवांगी चौधरी

मथुरा – मथुरा में गोवंशों को चोरी कर हरियाणा के मेवात इलाके में ले जाने वाले गौ तस्करों से गौ रक्षकों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद गौ रक्षकों ने एक गो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक तस्कर भागने में सफल रहा। गौ रक्षकों ने तस्कर को पकड़ने के बाद गाड़ी से 17 गोवंशों को बरामद कर गोशाला भिजवा दिया।

मथुरा में गौ रक्षकों को सूचना मिली कि शनिवार की देर रात आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे पर आगरा की तरफ से एक कैंटर में कुछ गो तस्कर गोवंशों की चोरी कर ले जा रहे हैं। यह तस्कर इनको मेवात क्षेत्र में स्थित अवैध स्लॉटर हाउस ले जायेंगे। सूचना मिलते ही गो रक्षकों की टीम सक्रिय हो गई। गौ तस्करों को पकड़ने के लिए गौ रक्षकों ने नेशनल हाईवे पर जगह जगह अपनी टीम लगाई। इस तस्करी की सूचना पुलिस को भी दी गई। नेशनल हाईवे पर गो तस्करों को रोकने के लिए गौ रक्षक और पुलिस की टीम जगह जगह पर खड़ी हो गई। रात करीब एक बजे जैसे ही फरह टोल प्लाजा से आगे निकलते ही उनको तस्करों की गाड़ी आती हुई दिखाई दी।

रोकने पर किया जान से मारने का प्रयास

नेशनल हाईवे पर फरह टोल प्लाजा के पास जैसे ही गोवंशों को लेकर जा रही गाड़ी आती दिखाई दी तो गौ रक्षकों ने उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन ड्राइवर ने रोकने के बजाय उन्हें टक्कर मारने का प्रयास किया और गाड़ी को तेजी से भगाने लगा। हाईवे पर करीब 15 किलोमीटर तक गौ तस्करों ने गौ रक्षकों की गाड़ी का पीछा किया। जिसके बाद जैसे ही गाड़ी बाद पर बन रहे फ्लाई ओवर के पास पहुंची वहां उसे कांटा डालकर पंचर कर दिया। पंचर होते ही एक तस्कर मौके से भाग गया जबकि एक को पकड़ लिया गया। गौ रक्षकों ने गो तस्कर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जहां उसने अपना नाम वाहिद बताया। पूछताछ में वाहिद ने बताया कि वह नूंह मेवात का रहने वाला है उसके साथ साथी सलमान भी मौजूद था। यह लोग गोवंशों को आसिफ और मुस्तकी के कहने पर मेवात ले जा रहे थे। गो रक्षकों ने ट्रक से 17 गो वंश बरामद करते हुए उनको वृंदावन की एक गौशाला में दे दिया। इस दौरान सोनू सिंह पलवल, भरत गौतम, गोविंद सिंह, रविकांत शर्मा, रोबिन सिंह, जीतू चौधरी, योगेश जांगिड़, प्रवीन, पुनीत वसिष्ठ, कन्हैया सैनी, हरीश आदि मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »