Sunday, September 8, 2024
No menu items!
spot_img
Homeहरियाणामां की ममता फिर हुई शर्मसार: एक दिन पहले जन्मी बच्ची की...

मां की ममता फिर हुई शर्मसार: एक दिन पहले जन्मी बच्ची की हत्या कर कूड़े में फेंका

नवजात बच्ची का गला दबा कर की गई हत्या

हिंदुस्तान तहलका / संवाददाता

फरीदाबाद – कहते हैं कि इस धरती पर मां भगवान का रूप होती है। मां बिना किसी स्वार्थ के हमारे हर ख्याल का ध्यान रखती है। मगर, हरियाणा के फरीदाबाद में एक ऐसी घटना घटी जिसने मां की ममता को शर्मसार कर दिया। डबुआ एयरफोर्स स्टेशन के पीछे कूड़े के ढ़ेर पर एक नवजात बच्ची का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि बच्ची के गले पर निशान भी मिले है। माना जा रहा है कि किसी अविवाहिता महिला या फिर किसी मां ने लड़की होने पर उसकी हत्या करके फेंक दिया। हालांकि पुलिस दोनों पहलुओं से इस मामले की जांच कर रही है।

शक्रवार की सुबह डबुआ एयरफोर्स स्टेशन के पीछे कूड़े बीनने वाले जब कूड़ा बीन रहे थे। अचानक से उनकी नजर नवजात बच्ची के शव पर पड़ी और शोर मचा दिया। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि देखने से लगता है की बच्ची एक दिन पहले ही जन्म दिया है। मृतक बच्ची के गले पर निशान है, जिसे देख कर लगता है कि उसकी हत्या गला दबा कर की गई है। हालांकि, पुलिस आसपास के लोगों से इस बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी की भी पुलिस इसमें मदद लेगी। पुलिस का कहना है कि अविवाहित युवती या किसी महिला ने लड़की होने पर उसकी हत्या करके फेंक दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »