Friday, November 6, 2026
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRफरीदाबादराजकीय महाविद्यालय में उल्लास- सांस्कृतिक उत्सव-उल्लास का उदघाटन

राजकीय महाविद्यालय में उल्लास- सांस्कृतिक उत्सव-उल्लास का उदघाटन

हिन्दुस्तान तहलका / संवाददाता

फरीदाबाद – राजकीय महिला महाविद्यालय फरीदाबाद की प्राचार्य डॉ. रुचिरा खुल्लर के कुशल मार्गदर्शन में हरियाणा कला परिषद, रोहतक और यूथ रेड क्रॉस के सहयोग से उच्चतर शिक्षा निदेशालय पंचकुला द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव-उल्लास वीरवार को धूमधाम से मनाया। यह कार्यक्रम विक्टोरिया ऑटो, जुनेजा फाउंडेशन और इंपीरियल ऑटो द्वारा सह-प्रायोजित है। डॉ. भूपेन्द्र मल्होत्रा इस कार्यक्रम के संयोजक और डॉ. दीपिका लोगानी सह-संयोजक थे। मुख्य अतिथि पदमश्री पुरस्कार विजेता महावीर गुड्डु थे। मुख्य अतिथि महावीर गुड्डु ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. ज्योति शरण सम्मानित अतिथि थी। सम्मानित अतिथियों में डॉ. डीआर खुल्लर शामिल हुए। प्रतिष्ठित शिक्षाविद् डॉ. अर्चना वर्मा, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय, पलवल, डॉ. रितिका गुप्ता, प्राचार्य, राजकीय कन्या महाविद्यालय, बल्लभगढ़ उपस्थित रहे। महावीर गुड्डु ने मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति भी दी। मंच संचालन डॉ. जोरावर सिंह, डॉ. दुर्गेश शर्मा एवं डॉ. उमा शेखावत ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अंशू नैय्यर ने प्रस्तुत किया। उत्सव में होली, साइकिल पर मजेदार सवारी और पतंग जैसे विषयों के साथ तीन सेल्फी पॉइंट दिखाए गए, जो सांस्कृतिक उत्सव के शीर्षक-उल्लास के अनुरूप उच्च आकांक्षाओं और आशाओं का प्रतीक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »