Thursday, July 25, 2024
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRगुरूग्रामराज्यसभा चुनाव: भाजपा ने मथुरा से तीन बार सांसद रहे तेजवीर सिंह...

राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने मथुरा से तीन बार सांसद रहे तेजवीर सिंह को बनाया प्रत्याशी

-तेजवीर सिंह ने जताया भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार
-मथुरा के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

हिंदुस्तान तहलका / शिवांगी चौधरी

मथुरा। भाजपा द्वारा घोषित किए गए 7 उम्मीदवारों में पूर्व सांसद तेजवीर सिंह का भी नाम है। तेजवीर सिंह मथुरा से 3 बार लोकसभा सदस्य रहे हैं
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा की खाली हुई 7 सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा द्वारा घोषित किए गए 7 उम्मीदवारों में पूर्व सांसद तेजवीर सिंह का भी नाम है। तेजवीर सिंह मथुरा से तीन बार लोकसभा सदस्य रहे हैं। राज्यसभा उम्मीदवार बनने पर पूर्व सांसद ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।
केंद्रीय कार्यालय से जारी हुई उत्तरप्रदेश के सात राज्यसभा सांसदों की सूची में चौ तेजवीर सिंह का नाम देखकर मथुरा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने कहा कि उन्होंने संगठन विस्तार में अपनी अहम् भूमिका निभाई है। आज राज्यसभा सांसद के लिए उनका नाम घोषित होने से मथुरा का हर भाजपा कार्यकर्ता अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

सांसद प्रत्याशी घोषित होने पर जाहिर की खुशी

उनके राज्यसभा सांसद प्रत्याशी घोषित होने पर कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, सांसद हेमा मालिनी, महापौर विनोद अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे, मथुरा विधायक श्रीकांत शर्मा, मांट विधायक राजेश चौधरी, गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह, बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, एमएलसी ठाकुर ओमप्रकाश सिंह, महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, राजू यादव, सुनील चतुर्वेदी, राजवीर सिंह, महानगर उपाध्यक्ष श्याम सिंघल, चंद्रपाल कुंतल, मुकेश खंडेलवाल, मीडिया प्रभारी दीपांकर भाटिया आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

तेजवीर सिंह हैं उत्तर प्रदेश सहकारी संघ के अध्यक्ष

मथुरा के पूर्व सांसद चौधरी तेजवीर सिंह को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है। वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक के अध्यक्ष हैं। 2 दिसंबर 1959 को शाहपुर में जन्मे तेजवीर सिंह उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने मथुरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए लोकसभा के सदस्य के रूप में कार्य किया। वह 11वीं, 12वीं और 13वीं लोकसभा के लिए मथुरा से सांसद चुने गए। वह पूर्व में मथुरा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

1996 में चुने गए थे तेजवीर सिंह पहली बार सांसद

चौधरी तेजवीर सिंह मथुरा से पहली बार भाजपा की टिकट पर 1996 में चुनाव लडे और जीत कर लोकसभा पहुंचे। इसके बाद एक साल बाद फॉर वह 1997 में लोकसभा सांसद बने। तेजवीर सिंह ने 1998 में तीसरी बार लोकसभा का चुनाव जीतकर हैट्रिक बनाई। हालांकि उनका पहला कार्यकाल मात्र 13 दिन का रहा दूसरा कार्यकाल 13 महीने का रहा जबकि तीसरा कार्यकाल पूरे साढे 5 साल के करीब रहा।

2018 में बने उत्तर प्रदेश कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष

तेजवीर सिंह की लोकप्रियता और जाट समाज में कद्दावर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 2018 में उन्हें उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक का अध्यक्ष बनाया था। मथुरा से पहली बार किसी स्थानीय नागरिक को पार्टी ने राज्यसभा से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। उनके नाम की घोषणा की जानकारी मिलते ही भाजपा नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

उम्मीदवार बनने पर जताई खुशी

भाजपा द्वारा राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में की गई घोषणा के बाद चौधरी तेजवीर सिंह ने बताया कि इसके लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह,पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हैं। उन्होंने कहा कि एक छोटे से कार्यकर्ता का कैसे सम्मान किया जाता है यह भाजपा में ही संभव है। तेजवीर सिंह ने कहा वह हमेशा से भाजपा में रहे और रहेंगे। पार्टी नेतृत्व जो जिम्मेदारी देगी उसका निर्वहन किया जायेगा।

मथुरा बना राजनीति का प्रमुख केन्द्र

मथुरा से राज्यसभा उम्मीदवार की घोषणा होने के बाद राजनीति के जानकारों का मानना है कि मथुरा अब राजनीति का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। तेजवीर सिंह ने कहा मथुरा हमेशा से विश्व विख्यात नगरी रही है। राजनीतिक नजरिए से मथुरा में आगे और बड़ा होगा। नामांकन दाखिल करने के सवाल पर पूर्व सांसद ने कहा वह सोमवार को दिल्ली जायेंगे जैसा पार्टी कहेगी करेगी तब नामांकन किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »